Silver Crash : पूरा देश कर रहा था चांद का इंतजार और भरभराकर टूट गई चांदी, कुछ ही देर में 4600 रुपये सस्ती

Silver Crash : पूरा देश कर रहा था चांद का इंतजार और भरभराकर टूट गई चांदी, कुछ ही देर में 4600 रुपये सस्ती


Last Updated:

Silver Crash : करवाचौथ पर जब सभी को चांद का इंतजार था, तो एमसीएक्स पर चांदी का भाव तेजी से टूट रहा था. दिसंबर का वायदा भाव करीब 4,600 रुपये गिरकर 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से भी नीचे आ गया. मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि फेड रिजर्व के सख्त रुख की वजह से सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव दिख रहा है.

Zoom

करवाचौथ पर एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है.

नई दिल्ली. धनतेरस के मौके पर 29 अक्टूबर को जब पूरा देश चांद का इंतजार कर रहा था तो कमोबेश इसी समय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट दिखने लगी. देखते ही देखते चांदी का भाव एमसीएक्स पर 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने की वजह से चांदी का भाव गुरुवार रात 4,600 रुपये टूट गया.

एमसीएक्स पर 29 अक्टूबर को पूरे कारोबार के दौरान सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव दिखा. सोने की कीमतों में 700 रुपये की गिरावट दिखी और एमसीएक्स पर दिसंबर का वायदा भाव 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. चांदी की वायदा कीमत भी दिसंबर के लिए 4,600 रुपये गिरकर 1,89,637 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पहुंच गई.

क्या है सोने-चांदी में गिरावट की वजह
सोने और चांदी के वायदा भाव ग्लोबल मार्केट से प्रेरित होते हैं और अमेरिकी फेड रिजर्व के फैसलों ने ग्लोबल बाजार को काफी परेशान किया है. वैसे तो फेड रिजर्व ने अभी ब्याज नहीं बढ़ाया, लेकिन दिसंबर में इसके बढ़ने की आशंका है. इसका सीधा दबाव सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा. इसके अलावा अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से बॉन्ड यील्ड और डॉलर मजबूत हो रहा. इसका भी सीधा असर गोल्ड की डिमांड पर दिख रहा है. इस बीच ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत 0.42 फीसदी टूटकर 4,034 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है, जबकि चांदी का भाव 2.47 फीसदी टूटकर 52.35 डॉलर प्रति औंस दिख रहा है. इसका मतलब है कि ग्लोबल मार्केट में भी चांदी का भाव आज काफी टूटा, जिसका असर एमसीएक्स पर दिखा.

500 रुपये बढ़ गया चांदी का हाजिर भाव
इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 29 अक्टूबर को 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सीमित दायरे में कारोबार और मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू सोने की कीमतें गुरुवार को स्थिर रहीं. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त मौद्रिक रुख का असर अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से मिलने वाले समर्थन पर भारी पड़ा है. आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड की जिंस एवं मुद्रा शोध विश्लेषक वेदिका नार्वेकर का मानना है कि फेड रिजर्व के सख्त मौद्रिक रुख और ऊर्जा की कीमतों के कारण महंगाई लगातार ऊंची बने रहने से मौद्रिक नीति के और सख्त होने का अनुमान है. जाहिर है इसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव डालेगा.



Source link