कौन हैं डायरेक्टर नितेश तिवारी, जिन्होंने बनाई थी 2000 करोड़ी ब्लॉकबस्टर, करियर की 7वीं फिल्म है ‘रामायण’

कौन हैं डायरेक्टर नितेश तिवारी, जिन्होंने बनाई थी 2000 करोड़ी ब्लॉकबस्टर, करियर की 7वीं फिल्म है ‘रामायण’


Last Updated:

दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही रामायण की खूब चर्चा है. नमित मल्होत्रा और यश के डायरेक्शन में बन रही फिल्म को डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बनाया है जो इससे पहले दंगल जैसी फिल्म बना चुके हैं. चलिए बताते हैं इनके बारे में.

Zoom

इस वक्त इंडियन सिनेमा में सबसे ज्यादा एक फिल्म की चर्चा है वो है ‘रामायण पार्ट 1’. नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन में बन रही ‘रामायण’ में प्रभु राम के रूप में रणबीर कपूर तो मां सीता के रूप में साई पल्लवी नजर आएंगी. इसका डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है. चलिए ‘रामायण’ के डायरेक्टर से मिलवाते हैं.

‘रामायण’ के डायरेक्टर नेशनल अवॉर्ड विनिंग नितेश तिवारी हैं जिन्होंने दंगल से लेकर चिल्लर पार्टी जैसी फिल्में बनाई हैं. वह मध्य प्रदेश से आते हैं और इंजीनियर के स्टूडेंट रहे हैं. उन्होंने बतौर क्रिएटर डायरेक्टर करियर की शुरुात की और फिर बॉलीवुड में आए.

नितेश तिवारी का डेब्यू
नितेश तिवारी की डेब्यू फिल्म चिल्लर पार्टी थी जिसे सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म की कहानी और डायरेक्शन इन्होंने ही किया था. जिसके लिए उन्होंने पहला नेशनल अवॉर्ड जीता था. इसे दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे, एक बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म और दूसरा बेस्ट स्क्रीन प्ले. साल 2014 में उन्होंने करियर की दूसरी फिल्म बनाई भूतनाथ रिटर्न. मगर साल 2016 से वह घर घर में छा गए.

2000 करोड़ी फिल्म बनाई
दरअसल साल 2016 में उन्होंने आमिर खान को लेकर दंगल बनाई थी जिसने दुनियाभर में 2000 से भी अधिक कमाई की थी. पहलवानी पर बनी फिल्म को लोगों ने भी खूब पसंद किया तो क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा. अवॉर्ड्स से लेकर चाइना तक में इस फिल्म का बोलबाला रहा था.

करियर की 7वीं फिल्म रामायण
नितेश तिवारी ने करियर में कुल 6 फिल्में बनाई है और रामायण उनके करियर की 7वीं फिल्म है. दंगल के अलावा छिछोरे और बवाल का निर्देशन भी नितेश तिवारी ने किया है. वह डायेरक्शन के साथ साथ प्रोड्यूर और राइटर भी हैं.

पत्नी भी है डायरेक्टर
नितेश तिवारी की सुशांत सिंह राजपूत अभिनित फिल्म छिछोरे को भी नेशनल अवॉर्ड मिला था. नितेश तिवारी की तरह उनकी पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी भी फिल्म डायरेक्टर हैं. जिन्होंने निल बट्टे सन्नाटा, बरेली की बर्फी और पंगा जैसी फिल्में बनाई हैं.



Source link