Rise and Fall 2: गौतम-मनीष में हुई टशनबाजी, धमकी पर भड़के वीरेंद्र सहवाग चढ़ा पारा, शो छोड़कर गए बाहर

Rise and Fall 2: गौतम-मनीष में हुई टशनबाजी, धमकी पर भड़के वीरेंद्र सहवाग चढ़ा पारा, शो छोड़कर गए बाहर


नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता की लड़ाई अब निजी टकराव में बदलती नजर आ रही है. ताजा एपिसोड में नॉमिनेशन को लेकर शुरू हुआ विवाद गौतम गुलाटी और मनीष कश्यप के बीच तीखी बहस तक पहुंच गया. दोनों के बीच बात गाली-गलौज और धमकी जैसे आरोपों तक पहुंची, जिसके बाद शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग भी नाराज हो गए. हालात ऐसे बिगड़े कि सहवाग मंच छोड़कर चले गए. वहीं, गौतम ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए मनीष को टावर से बेसमेंट में भेजने का फैसला सुनाया. इस पूरे घटनाक्रम ने शो के माहौल और कंटेस्टेंट्स के बीच बदलते रिश्तों को फिर चर्चा में ला दिया है.

रियेलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में बिहार के इंफ्लूएंस्र मनीष कश्यप और गौतम गुलाटी के बीच जबरदस्त पंगे देखने को मिल रहे हैं. दोनों सरेआम एक-दूसरे को गाली दे रहे हैं और तो और मनीष शो में ही कई बार गौतम को धमकी भी दे चुके हैं. इस वीकेंड पर पावरप्ले के दौरान एक बार फिर दोनों आपस में भिंड गए. होस्ट वीरेंद्र सहवाग के सामने ही दोनों लड़ने लगे. मनीष कश्यप के इस बर्ताव को देखने के बाद वीरेंद्र सहवाग का भी पारा हाई हो गया और इंफ्लूएंसर को उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुनाई.

नॉमिनेशन पर शुरू हुआ विवाद, गौतम से भिड़े मनीष

दरअसल, अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ दो दिन बिताने के बाद शो के रूलर्स रेड रूम में लौटे थे. यहां रैंकिंग के आधार पर सोनम, जसवंत, ऋषभ और मनीष लास्ट चार नंबर पर थे. ऐसे में उन्हें बेसमेंट में जाने के खतरे का सामना करना पड़ा. अब किसे बचाना है, इसका फैसला अल्टीमेट रूलर गौतम गुलाटी को करना था. हालांकि, मनीष ने गौतम के सामने खुद को बचाने के लिए अपनी दलील रखने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मेरे जीवन का सबसे खराब दिन होगा, जिस दिन मैं गौतम गुलाटी के सामने बैठकर अपने आप को पिच करूंगा कि मुझे बचा लो.’ मनीष ने गौतम के गेम खेलने के तरीके पर भी सवाल उठाए और कहा कि पूरे टावर में सबसे गलत गेम वही खेलते हैं.

गौतम ने शुरुआत में मनीष की बात को मजाक में लिया, लेकिन मनीष इससे शांत नहीं हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि गौतम बार-बार अपनी हद पार करते हैं. इस दौरान प्रियंका और निहारिका ने भी मनीष का समर्थन किया और देखते ही देखते बहस में दूसरे कंटेस्टेंट्स भी शामिल हो गए.

‘साला कोई गाली होती है?’

बहस उस समय और बढ़ गई, जब मनीष ने गौतम से गाली देने से मना करने को कहा. इस पर गौतम ने सवाल किया, ‘साला कोई गाली होती है?’ गौतम की इस बात पर मनीष भड़क गए. उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘तुम्हारे लिए नहीं गाली होती होगी, हमारे यहां साला पे गोली चल जाता है. हम बिहार से आते हैं, वहां पर गोली मार देते हैं.’ मनीष के इस बयान के बाद विवाद और गहरा गया. दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा. इसके बाद गौतम ने अपना फैसला सुनाते हुए मनीष को बेसमेंट में भेज दिया. इस तरह मनीष को एक बार फिर शो के उस हिस्से में लौटना पड़ा, जहां से वह आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे.

वीरेंद्र सहवाग मनीष को फटकारा

वीरेंद्र सहवाग मनीष को फटकार लगाते हुए कहते हैं- ‘आप जानते हैं मैं कहां से आता हूं? दिल्ली में एक छोटा सा कस्बा है, जिसका नाम नजफगढ़ है. नजफगढ़ में करीब 100 गांव हैं और इन 100 में से 50 गांव में सिर्फ गैंगस्टर रहते हैं. पुराने पन्ने उठाकर देखोके तो पता चलेगा कि हेडलाइंस आती थीं, कि इस गैंगस्टर ने उस गैंगस्टर को मार दिया. लेकिन, क्या आप में से किसी ने कभी मेरे मुंह से सुना कि मैंने कहा हो कि मैं कहां से आता हूं? मैंने कभी किसी से कहा कि मैं जिस इलाके से आता हूं, वहां गोलियां चलती हैं.’

मनीष ने दी सफाई

वीरेंद्र सहवाग की बात सुनकर मनीष कश्यप ने सफाई देने की कोशिश की. वह कहते हैं- ‘सर मैंने पहले ही कहा था कि मैं किसी को गाली नहीं दूंगा, लेकिन सुनूंगा भी नहीं.’ जवाब में सहवाग कहते हैं- ‘तो आप फिर उसी जगह चले जाइये, आप मत सुनिए.’ इसके जवाब में मनीष ने कहा- ‘पहली बार जब गौतम ने मुझे गाली दी तो मैंने मना किया था, लेकिन जब दूसरी बार उन्होंने ऐसा किया, तब मैंने रिएक्ट किया.’ वीरेंद्र सहवाग के समझाने के बाद भी जब गौतम और मनीष नहीं माने और एक-दूसरे से बहस करते रहे तो ये देखकर वीरेंद्र सहवाग इतने ज्यादा नाराज हो गए कि स्टेज छोड़कर ही चले गए. हालांकि, बाद में आकर उन्होंने शो पूरा किया.



Source link