Ramayana Mega Release: 100 से ज्यादा देशों में रिलीज हो रही ‘रामायण’ क्या पाकिस्तान में देगी दस्तक? 50,000 स्क्रीन्स पर दिखेगी भव्यता

Ramayana Mega Release: 100 से ज्यादा देशों में रिलीज हो रही ‘रामायण’ क्या पाकिस्तान में देगी दस्तक? 50,000 स्क्रीन्स पर दिखेगी भव्यता


Last Updated:

Ramayana Mega Release: 4000 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘रामायण’ 100 से ज्यादा देशों में रिलीज होने जा रही है. इसे 5 नवंबर को दुनिया भर में 50 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर दिखाया जाएगा. जब पाकिस्तान से हिंदू समुदाय की ‘रामायण’ के पोस्टर के साथ तस्वीरें वायरल हुईं, तब से लोगों के जेहन में एक ही सवाल है- क्या यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होगी?

नई दिल्ली: ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अहम भूमिकाओं में हैं. भारत के बाहर भी फिल्म को लेकर काफी उत्साह है. हाल में पाकिस्तान के कराची में हिंदू समुदाय के कुछ लोगों को एक मंदिर में फिल्म का पोस्टर दिखाते हुए देखा गया, जिसने कई लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल खड़े कर दिए. सबसे अहम सवाल कि क्या रणबीर कपूर की फिल्म पाकिस्तान में रिलीज हो रही है?

‘रामायण’ को लेकर तमाम चर्चाओं के बावजूद अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि पाकिस्तान में ‘रामायण’ रिलीज होगी या नहीं. ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक और सैन्य तनाव की वजह से पाकिस्तान में फिलहाल भारतीय फिल्मों पर पाबंदियां लगी हुई हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह देखना अभी बाकी है कि क्या ‘रामायण’ को पड़ोसी देश में थियेटर रिलीज के लिए अनुमति मिल पाएगी या नहीं.

Ramayana Movie: ‘रामायण’ फिल्म 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. जिसमें लंबी चौड़ी कास्ट नजर आएगी तो मोटा बजट भी मेकर्स ने लगाया है. चलिए फिल्म की रिलीज से पहले आपको ‘रामायण’ के सर्टिफिकेट, रनटाइम, कास्ट, डायरेक्टर, डिस्ट्रीब्यूशन से लेकर प्रोडक्शन तक की हर छोटी और बड़ी बात बताते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘रामायण’ ने भले ही सोनी पिक्चर्स के साथ इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनरशिप की है, लेकिन इसके ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन प्लान का मतलब यह नहीं है कि यह हर देश में रिलीज होगी ही. साथ ही, फिल्म के मेकर्स ने भी अभी तक पाकिस्तान में इसकी थियेटर रिलीज को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है.

‘रामायण’ को 100 से ज्यादा देशों में 50,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म भारत की संस्कृति, इसकी खूबसूरती को दुनियाभर के सामने बयां करने को तैयार है. यह देश की सभ्यता की झलक देती है.

‘रामायण’ को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. टिकटों की बिक्री से फिल्म अब तक 40 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में फिल्म की ओपनिंग डे के लिए बिकी टिकटों से 15.89 करोड़ का कलेक्शन हुआ, जिससे पता चलता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त रोमांच है. दुनिया भर में टिकट की कुल बिक्री से 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ.

‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के रोमांच और एडवांस कलेक्शन को देखकर लगता है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लेगी. ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है, जिसे बनाने में कथित तौर पर 4000 करोड़ रुपये खर्च हुए.

‘रामायण’ के खातिर एआर रहमान और हंस जिमर पहली बार साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में महाकाव्य के कुछ ऐसे दृश्य शामिल हैं, जो कभी किसी वर्जन में दिखाए नहीं गए. फिल्म का वीएफएक्स शानदार है, जो कई भारतीय भाषाओं में रिलीज हो रही है. फिल्म में कई सितारों ने काम किया है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link