जहानाबाद में मशरूम खेती की मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग, युवा ऐसे उठाएं लाभ
Last Updated:
Free Mushroom Training In Jehanabad: जहानाबाद जिला के वन जिला वन प्रोडक्ट में मशरूम शामिल है. PNB आरसेटी द्वारा मशरूम उत्पादन के लिए 10 दिनों की मुफ्त ट्रेनिंग दी जा रही है. एक बैच में 25-35 सीटें हैं. ट्रेनिंग के दौरान खाना, टी-शर्ट और स्टेशनरी मुफ्त मिलेगी. जानें कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं.
Free Mushroom Training In Jehanabad: बिहार में मशरूम उत्पादन का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. इस व्यवसाय में न सिर्फ पुरुष शामिल हो रहे हैं बल्कि महिलाओं का भी ध्यान मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में लगातार बढ़ता चला जा रहा है. ऐसे में सरकार की भी यह कोशिश है कि क्यों ना मशरूम उत्पादन को लेकर यहां के लोगों की मदद की जाए? बिहार का जहानाबाद जिला के वन जिला वन प्रोडक्ट में मशरूम शामिल है. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि यहां के हर एक लोग को इस व्यवसाय की ट्रेनिंग करवा कर उत्पादन करवाया जाए. इसी कड़ी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पीएनबी जहानाबाद के माध्यम से मशरूम की ट्रेनिंग की मुफ्त व्यवस्था की जा रही है.
अधिकतम 35 और न्यूनतम 25 लोगों का होगा बैच
जानकारी के मुताबिक, मशरूम की ट्रेनिंग पीएनबी आरसेटी में दी जाएगी और यह जिला मुख्यालय में ही स्थित है. यहां ग्रामीण क्षेत्र के कम पढ़े लिखे लोग आकर आसानी से ट्रेनिंग कर सकते हैं. यह ट्रेनिंग 10 दिनों की होगी और इसमें मशरूम से संबंधित हर एक पहलू पर एक्सपर्ट से जानकारी प्रदान की जाएगी. ऐसे में मशरूम उत्पादन में इच्छुक व्यक्ति कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं. अधिकतम 35 और न्यूनतम 25 लोगों का बैच होगा जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ है. इस तरह से जल्द से जल्द अपना स्टॉल बुक करवाएं और मशरूम की ट्रेनिंग मुफ्त में प्राप्त करें.
मुफ्त हो रही मशरूम ट्रेंनिंग, ऐसे लें ऐडमिशन
पीएनबी आरसेटी, जहानाबाद के डायरेक्टर नागेश्वर कुमार ने कहा कि हमारे संस्थान का मुख्य उद्देश्य यह है कि ग्रामीण लोगों को उद्यमी बनाएं. इसके लिए लगातार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से अलग-अलग विधाओं में ट्रेनिंग की सुविधा प्रदान की जाती है. ट्रेनिंग के बाद उनको सर्टिफिकेट दी जाती है इसके साथ-साथ यदि कोई व्यक्ति इस क्षेत्र में अपना उद्यम स्टार्ट करना चाहते हैं तो उनको लोन प्रोवाइड करवाने में भी संस्थान मदद करती है. अभी मशरूम की ट्रेनिंग शुरू होने वाली है. इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ है. हमारे यहां अधिकतम 35 और न्यूनतम 25 सीट उपलब्ध है.
10 दिवसीय ट्रेनिंग के सुविधा बिल्कुल मुफ्त
वह आगे बताते हैं कि ट्रेनिंग जिला मुख्यालय स्थित PNB RSETI कार्यालय में होगी, जो बिल्कुल मुफ्त होगा. 10 दिवसीय ट्रेनिंग से अभ्यर्थियों को हर एक स्किल के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी. हमारे यहां नामांकन लेने के बाद टी-शर्ट खाने की सुविधा के साथ-साथ कॉपी कलम की भी सुविधा प्रदान बिल्कुल मुफ्त की जाती है. बस स्टूडेंट को यहां आकर एडमिशन करवाना होता है और कौशल सीख सकते हैं. कौशल प्राप्त करने के बाद कैंडिडेट को सर्टिफिकेट भारत सरकार के माध्यम से प्रदान किया जाता है. इसका वैल्यू हर एक जगह पर होती है. कौशल प्राप्त करने के बाद आसानी से घर बैठे मशरूम उगा सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं.