MP CG TOP NEWS LIVE: मध्य प्रदेश में 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर, ट्रेन से गांजे की तस्करी, 1 गिरफ्तार

MP CG TOP NEWS LIVE: मध्य प्रदेश में 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर, ट्रेन से गांजे की तस्करी, 1 गिरफ्तार


MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

सरगुजा जिले में अर्नब चक्रवात की वजह से स्कूलों की छुट्टी
सरगुजा जिले में 29 अक्टूबर को अर्नब चक्रवात के चलते सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की आशंका के चलते यह फैसला लिया गया. कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया. शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में एक दिन का अवकाश रहेगा. विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया. चक्रवाती तूफान अर्नब का बस्तर संभाग में भी बड़ा असर देखने को मिल रहा है. बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है. सभी चार जिलों को सतर्क किया गया. आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया. राहत और बचाव कार्यों के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए. भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया. आज सुबह से ही मौसम खराब है. तूफान ने उड़ान और रेल सेवा पर भी ब्रेक लगाया.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. वह दोपहर 12 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचेंगे. दोपहर में दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम और VIP गेस्ट हाउस में प्रवास करेंगे. शाम 6 बजे फिर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. शाम 7.30 बजे दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना होंगे. रात 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट से सीधे उज्जैन रवाना होंगे. सीएम उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम और रात्रि विश्राम करेंगे.

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
मध्य प्रदेश में देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया. ऋषुवर कुमार सिंह को अलीराजपुर से पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया. दीपक कुमार शुक्ला को 32वीं वाहिनी विसबल, उज्जैन से नर्मदापुरम एसपी बनाया गया. साईकृष्ण थोटा को नर्मदापुरम एसपी से पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया. वीरेंद्र जैन को बैतूल एसपी से भोपाल नगर पुलिस में पुलिस ट्रैफिक एसपी बनाया गया. निवेदिता नायडू को पन्ना एसपी से 10वीं वाहिनी विसबल, सागर भेजा गया. अंकित जायसवाल को रेल एसपी भोपाल से हरदा एसपी बनाया गया. अमित सक्सेना को पुलिस मुख्यालय भोपाल से बैतूल एसपी बनाया गया. सत्यसाची सराफ को सायबर, इंदौर से पन्ना एसपी बनाया गया. समर वर्मा को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, उज्जैन से अलीराजपुर एसपी बनाया गया. अभिषेक आनंद को 15वीं वाहिनी विसबल, इंदौर की जिम्मेदारी, साथ ही पीटीसी इंदौर के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. श्रुतकीर्ति सोमवंशी को 21वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर की जिम्मेदारी, साथ ही 14वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. शशांक को हरदा एसपी से पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया.

बिलासपुर में ट्रेन से गांजा तस्करी का खुलासा, 7.50 लाख का गांजा जब्त
बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 7-8 पर रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 15 किलो गांजे के साथ जबलपुर का 37 वर्षीय युवक गिरफ्तार हुआ है. गुलाबी ट्रॉली बैग में गांजा 15 पैकेट में छिपाकर रखा था. आरोपी संजय मेहरा उर्फ साहिल के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.



Source link