Lahori Gate Heist: लाहौरी गेट के पास फिल्मी अंदाज में लूट, कनपटी पर पिस्टल तान ले उड़े 2.30 करोड़ रुपए, CCTV खंगाल रही पुलिस

Lahori Gate Heist: लाहौरी गेट के पास फिल्मी अंदाज में लूट, कनपटी पर पिस्टल तान ले उड़े 2.30 करोड़ रुपए, CCTV खंगाल रही पुलिस


होमताजा खबरDelhi

लाहौरी गेट के पास फिल्मी अंदाज में लूट, कनपटी पर पिस्टल तान ले उड़े 2.30 करोड़

Last Updated:

Lahori Gate News: लाहौरी गेट इलाके में बदमाशों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली. चर्च मिशन पुलिस चौकी के पास स्थित एक दफ्तर में चार हथियारबंद बदमाश बेखौफ दाखिल हुए और कर्मचारी की कनपटी पर पिस्टल तान दी. दहशत के साए में अलमारी से 2 करोड़ 30 लाख रुपये की भारी-भरकम नकदी बैगों में भरी और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहले से खड़ी कार में बैठकर पलक झपकते ही हवा हो गए.

Zoom

दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. (सांकेतिक तस्वीर)

Lahori Gate Heist: दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में दिनदहाड़े 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई है. चर्च मिशन पुलिस चौकी क्षेत्र में चार बदमाश एक ऑफिस में घुसे और पिस्टल की नोक पर कर्मचारी को डराकर अलमारी में रखे 2.30 करोड़ रुपये लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर कर्मचारी को पिस्टल दिखाकर अपने कब्जे में लिया. इसके बाद अलमारी में रखी नकदी बैग में भरी और वहां से निकल गए. आरोपी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहले से खड़ी एक कार में बैठकर फरार हुए.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लाहौरी गेट थाने में लूट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है. आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं. ये टीमें घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं.

पुलिस वारदात को अंजाम देने से लेकर फरार होने तक आरोपियों के पूरे रूट की जांच कर रही है. CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link