Bihar Tomorrow Weather: अर्णब तूफान मचाएगा तबाही? बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Bihar Tomorrow Weather: अर्णब तूफान मचाएगा तबाही? बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


Last Updated:

बिहार में अर्णब तूफान का असर दिखने लगा है. मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. मधुबनी और सीतामढ़ी में भारी बारिश की आशंका है. दरभंगा, पूर्वी चंपारण, शिवहर और पश्चिमी चंपारण में भी भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने का खतरा है. अगले 48 घंटों में तापमान भी गिर सकता है.

Zoom

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

पटना: बिहार में अर्णब तूफान का असर मौसम पर दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 30 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. खासकर उत्तर बिहार के जिलों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

IMD के मुताबिक तूफान अर्णब से बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर मौजूद है. इसके उत्तर की ओर बढ़ने और कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदलने का अनुमान है. इसके प्रभाव से बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को मधुबनी और सीतामढ़ी में भारी बारिश की आशंका जताई है. वहीं दरभंगा, पूर्वी चंपारण, शिवहर और पश्चिमी चंपारण में बहुत भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
  • इसके अलावा गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, समस्तीपुर, सुपौल, शिवहर और वैशाली में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका भी जताई है.



Source link