Last Updated:
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से सिस्टम की लाचारी का मामला सामने आया है, जहां एक महिला की किसी ने फरियाद नहीं सुनी तो वह घिसटती हुई डीएम ऑफिस पहुंच गई. महिला को जमीन पर लेटते हुए आते देख वहां पर पहले से मौजूद महिला पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचीं और उसे उठाया. महिला ने डीएम से कई फरियाद की.
हमीरपुर में लेटकर डीएम ऑफिस पहुंची महिला.
हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में न्याय की गुहार लेकर डीएम कार्यालय पहुंची. महिला जो मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खड़ेहीलोधन गांव की रहने वाली देवरती, जिसने कलेक्ट्रेड में जमीन पर लेटकर प्रदर्शन किया. महिला ने ससुराल पक्ष पर पति की जमीन में हिस्सा नहीं देने और घर में रहने की जगह न देने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उसका पति पिछले एक साल से लापता है, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.
महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़ित महिला को उठाया
जमीन पर लेटकर न्याय मांगती महिला को महिला पुलिसकर्मियों ने उठाया और जिलाधिकारी के सामने पेश किया. हमीरपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त का मामला प्रकाश में आया,जब एक महिला जमीन पर लेटकर दंडवत करते हुए डीएम कार्यालय की ओर बढ़ने लगी. महिला रोती-बिलखती हुई न्याय की गुहार लगा रही थी. उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष उसे पति की जमीन में हिस्सा नहीं दे रहा और न ही घर में रहने के लिए जगह दे रहा है.
शिकायत के बावजूद नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई
महिला के मुताबिक, उसका पति पिछले एक साल से लापता है. इस मामले में पुलिस से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. महिला का प्रदर्शन देख मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया और जिलाधिकारी के सामने पेश किया है. जिसके बाद डीएम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए एसडीएम को आदेश दिया और आज उसको जमीन का हिस्सा दिला दिया गया.