शाहरुख खान के बर्थडे पर ‘किंग’ को लेकर मिलेगा खास सरप्राइज? सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने फैंस के बीच मचाई खलबली


Last Updated:

साल 2026 की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट पीक पर है. 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन से ठीक पहले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के एक क्रिप्टिक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. उनके लिखे महज एक शब्द ने फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू कर दिया है कि क्या शाहरुख खान के बर्थडे पर ‘किंग’ को लेकर कुछ खास अपडेट आने वाला है. खैर, मेकर्स ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

SRK के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा सरप्राइज? डायरेक्टर के पोस्ट ने मचाई खलबलीZoom

24 दिसंबर को रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘किंग’.

नई दिल्ली. सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसमें वह फुल एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं. इस बीच ‘किंग’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिससे लोग फिल्म को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं. कुछ लोगों का यह भी मानना है कि शाहरुख खान के बर्थडे पर ‘किंग’ का ट्रेलर जारी करने का हिंट सिद्धार्थ ने हिंट दिया है.

शाहरुख खान का बर्थडे बिल्कुल करीब है और ऐसे में सिद्धार्थ आनंद ने एक शब्द ट्वीट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ट्विटर पर लिखा है- इट्स. जब उन्होंने यह एक शब्द ट्वीट किया तो उसके बाद इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक में कयास लगाने का सिलसिला शुरू हो गया.

शाहरुख खान के बर्थडे पर आएगा ‘किंग’ का ट्रेलर?

सिद्धार्थ आनंद के ट्वीट किए गए इस एक शब्द को फैंस ने कनेक्ट करना शुरू कर दिया. अब जब 2 नवंबर यानी शाहरुख खान का बर्थडे नजदीक है, तब डायरेक्टर के इस ट्वीट सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. ऐसे में सभी एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि ‘इट्स किस बारे में है? क्या सिद्धार्थ आनंद साल का सबसे बड़ा सरप्राइज देने के लिए स्टेज सेट कर रहे हैं? क्या फिल्म का ट्रेलर जारी किया है?

‘किंग’ से वायरल हुआ शाहरुख खान का धांसू लुक

हाल ही में जब ‘किंग’ का ऑफिशल पोस्टर रिलीज किया गया था, तब से प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट अपने सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. शाहरुख खान के दमदार लुक ने फैंस के दिलों को जीत लिया था और यह सोशल मीडिाय पर वायरल हो गया. ‘पठान’ की सफलता के बाद इस नए प्रोजेक्ट के साथ यह डायरेक्टर-सुपरस्टार की जोड़ी दोबार साथ आ रही है और यही वजह है कि यह इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है.

बेटी सुहाना संग स्क्रीन शेयर करेंगे शाहरुख खान

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान के स्क्रीन शेयर करने को लेकर उत्सुकता अलग लेवल पर है और इस तरह से फिल्म से जुड़ा हर एक अपडेट एक बड़े इवेंट की तरह महसूस हो रहा है. सिद्धार्थ आनंद को बड़े सिनेमैटिक मोमेंट्स को सिल्वर स्क्रीन पर उतारने के लिए जाना जाता है. ऐसे में डायरेक्टर ने अपने सिंपल लेकिन मिस्टीरियस ट्वीट के साथ अफवाहों को तूल दे दिया है. इतना ही नहीं इस ट्वीट के साथ फैंस पहले ही यह मान चुके हैं कि 2 नवंबर को डायरेक्टर ट्रेलर या फिर कोई अन्य अपडेट से पर्दा उठाने वाला है.

24 दिसंबर को रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘किंग’

बताते चलें कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी एक्शन फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ कई सितारे नजर आने वाले हैं. जयदीप अहलावत, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे. यह 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में इसकी रिलीज होगी. ‘डंकी’ (2023) के बाद शाहरुख खान इस मूवी से कमबैक करने जा रहे हैं.



Source link