रणबीर-रणवीर में कौन है दमदार एक्टर? वरुण धवन ने करण जौहर के KWK पर बताई अपनी पसंद, पिछले कमेंट पर हुआ पछतावा

रणबीर-रणवीर में कौन है दमदार एक्टर? वरुण धवन ने करण जौहर के KWK पर बताई अपनी पसंद, पिछले कमेंट पर हुआ पछतावा


Last Updated:

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 के लेटेस्ट एपिसोड में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन ने शिरकत की थी. वरुण धवन ने शो पर रणवीर सिंह और रणवीर कपूर के बीच चयन किया. वो कहते हैं कि उन्हें ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह की एक्टिंग रणबीर कपूर के ‘एनिमल’ से ज्यादा प्रभावित करने वाली है. एक्टर ने अपने पिछले बयान पर दुख भी जताया.

Zoom

वरुण धवन ने ‘कॉफी विद करण’ के लेटेस्ट एपिसोड पर शिरकत की.

नई दिल्ली. करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड पर वरुण धवन ने जाह्नवी कपूर के साथ शिरकत की. इस एपिसोड में एक्टर से रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के बारे में पूछा गया. उनसे दोनों एक्टर के बीच चुनने के लिए कहा गया. वरुण ने कहा कि उन्हें धुरंधर में रणवीर सिंह का हमजा का किरदार एनिमल में रणबीर कपूर से ज्यादा प्रभावशाली लगता है. अब उनकी ये पसंद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.

करण जौहर ने वरुण धवन से सवाल किया जिसके बाद एक्टर ने कहा कि वो धुरंधर से रणवीर सिंह के किरदार को चुनेंगे. इसके साथ ही एक्टर ने कहा कि पिछली बार जब वो करण जौहर के शो पर आए थे और उन्होंने अपनी हिट फिल्मों को लेकर दावा किय़ा था. वो कहते हैं कि जैसे ही उन्होंने हिट फिल्मों को लेकर दावा किया उनके रिकॉर्ड को नजर लग गई और उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती चली गईं.

वरुण धवन ने अपनी फिल्मों को लेकर कही थी बड़ी बात

वरुण धवन ने कहा, कॉफी विद करण पर लोगों को सिर्फ अपने काम के बारे में बात करनी चाहिए. लोगों को सिर्फ अपने काम का दिखावा करना चाहिए. पिछली बार मैंने अपने हिट रिकॉर्ड की बात की थी लेकिन उसके बाद ऐसी नजर लगी कि सब फ्लॉप हो गया.

क्या था वरुण धवन का मामला

एक्टर ने कॉफी विद करण के 6वें सीजन पर शिरकत की थी. इस दौरान उनसे होस्ट ने पूछा था कि वो रणवीर सिंह के साथ करियर बदलना चाहते हैं या फिर रणबीर कपूर के साथ. इसका जवाब देते हुए वरुण धवन ने कहा था कि वो किसी के साथ अपना करियर नहीं बदलना चाहते हैं क्य़ोंकि उनके पास वो है जो दोनों में से किसी के पास नहीं है. उन्होंने लगातार 8 हिट फिल्में दी थीं.

बता दें, ये कॉफी विद करण का आखिरी सीजन है. इसके साथ करण जौहर का शो खत्म हो जाएगा. आखिरी सीजन के तीसरे एपिसोड में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन ने शिरकत की. इनके साथ अर्जुन कपूर ने गेस्ट अपीयरेंस दी.



Source link