Last Updated:
पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने विदेशों से गेहूं मंगाना शुरू कर दिया है. कराची बंदरगाह पर 51 हजार मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है, जबकि दूसरा जहाज 59 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं लेकर आने वाला है. देश में सालाना महंगाई दर 11.85 फीसदी पहुंच गई है और गेहूं के आटे के दाम एक साल में 36.49 फीसदी बढ़े हैं.
पाकिस्तान में गेहूं की कमी हुई. (Reuters/X-Karachiport)
Pakistan News: पाकिस्तान में महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आटे की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच सरकार ने विदेशों से गेहूं मंगाना शुरू कर दिया है. कराची बंदरगाह पर 51 हजार मीट्रिक टन गेहूं लेकर एक जहाज पहुंच चुका है, जबकि 59 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं लेकर दूसरा जहाज 3 नवंबर को पहुंचने वाला है. दोनों खेपों से देश को 1.10 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं मिलेगा. दूसरी तरफ, पाकिस्तान में जरूरी सामान की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण महंगाई की दर 11.85 फीसदी तक पहुंच गई है. सरकार गेहूं का भंडार बढ़ाने, आटे की कीमतें कम करने और दूसरे इलाकों में गेहूं की तस्करी रोकने की कोशिश कर रही है.
पाकिस्तान में क्यों मंगाना पड़ रहा विदेश से गेहूं?
कराची पोर्ट ट्रस्ट के मुताबिक, 51 हजार मीट्रिक टन गेहूं लेकर आया जहाज एमवी गोकुवा एम 28 अक्टूबर को कराची बंदरगाह पहुंचा. जहाज से गेहूं उतारने का काम शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा, एमवी ग्रेट रेनबो नाम का एक और जहाज 59,132 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं लेकर 3 नवंबर को पहुंचने वाला है. इसके आने के बाद दोनों जहाजों से आने वाले गेहूं की कुल मात्रा 1.10 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा हो जाएगी. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सरकार का कहना है कि देश में गेहूं का पर्याप्त भंडार बनाए रखना और बाजार में इसकी आपूर्ति जारी रखना उसकी प्राथमिकता है. पाकिस्तानी उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने गेहूं की उपलब्धता और आयात की योजना की समीक्षा के लिए बैठक भी की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाजार पर नजर रखें और लोगों को जरूरी खाद्य सामग्री उचित कीमतों पर उपलब्ध कराने के कदम उठाएं.
𝗞𝗣𝗧 𝗛𝗔𝗡𝗗𝗟𝗘𝗦 𝗕𝗨𝗟𝗞 𝗪𝗛𝗘𝗔𝗧 𝗖𝗔𝗥𝗚𝗢 𝗔𝗧 𝗞𝗚𝗧𝗠𝗟, 𝗞𝗔𝗥𝗔𝗖𝗛𝗜 𝗣𝗢𝗥𝗧
Karachi, 28 October 2026: Karachi Port Trust (KPT) is facilitating the handling of bulk wheat cargo at Karachi Gateway Terminal Multipurpose Limited (KGTML), reinforcing Karachi Port’s role in supporting the country’s essential commodity imports and ensuring efficient cargo operations
The geared vessel MV GOKOVA M, carrying a declared manifest of 51,000 metric tonnes of wheat, was allocated Berths 16 and 17 and arrived at Karachi Port at 1225 hours on 28 October 2026. Another geared vessel, MV GREAT RAINBOW, carrying 59,132.19 metric tonnes of wheat, is expected to arrive on 3 November 2026
Together, the two vessels represent a declared wheat cargo volume of over 110,000 metric tonnes, highlighting Karachi Port’s capacity to facilitate bulk commodity handling through KGTML and support the smooth flow of essential imports