ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्ट्रेस बारबरा बैरी का निधन, 95 की उम्र में ली अंतिम सांसें, हॉलीवुड में शोक लहर

ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्ट्रेस बारबरा बैरी का निधन, 95 की उम्र में ली अंतिम सांसें, हॉलीवुड में शोक लहर


Last Updated:

हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस बारबरा बैरी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने बुधवार 28 अक्टूबर को न्यूयॉर्क सिटी में अपने घर में आखिरी सांस ली. एक्ट्रेस की बेटी ने उनके निधन की खबर शेयर की जिसके बाद से हॉलीवुड में शोक लहर दौड़ पड़ी है.

Zoom

बारबरा बैरी का निधन हो गया. (फोटो साभार आईएमडीबी)

नई दिल्ली.  हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस बारबरा बैरी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने बुधवार को मैनहट्टन में आखिरी सांस ली. बारबरा को फिल्म, टेलीविजन और थिएटर की दुनिया में उनके शानदार योगदान के लिए जाना जाता था. एक्ट्रेस बारबरा बैरी अपने लंबे करियर के दौरान कई नामी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं. वो ऑस्कर, एमी और टोनी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुकी थीं. बारबरा को उनकी फिल्म ‘ब्रेकिंग अवे’ के लिए जाना जाता है. इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए एक्ट्रेस को ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया था.

इसके अलावा बारबरा बैरी स्टीफन सोंडहाइम के चर्चित म्यूजिकल ‘कंपनी’ के ओरिजिनल ब्रॉडवे प्रोडक्शन का भी हिस्सा थीं. एक्ट्रेस ने बुधवार 28 अक्टूबर को अपनी अंतिम सांस ली. उनका देहांत न्यूयॉर्क सिटी में उनके घर पर हुआ. एक्ट्रेस की बेटी जेन हार्निक ने न्यूयॉर्क टाइम्स को उनके निधन की खबर दी.

लंबे समय से बीमार थीं बारबरा

ईटाम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक बारबरा बैरी कैंसर से पीड़ित थीं और वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस की मौत मेडिकली असिस्टेड थी यानी कि लंबे समय से बीमार होने के कारण उन्होंने मौत के लिए डॉक्टर्स का सहारा लिया था. वो लंग्स की बीमारी से जूझ रही थीं.

बारबरा ने फिल्मों का रुख करने से पहले टीवी से अपनी अलग पहचान बनाई थी. उनको टीवी शो बार्नर मिलर से पहचान मिली थी. उनके फिल्मी करियर में ‘वन पोटैटो, टू पौटैटो’ जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं. ये कहानी समाज की कड़वी सच्चाई को उजागर करती है. बारबरा बैरी की मौत की खबर के बाद हॉलीवुड में शोक लहर है. नामी सितारे उनकी मौत पर शोक जता रहे हैं.



Source link