पति के लिए बन गई ‘सावित्री’, मौत के मुंह से खींच लाई सुहाग, पढ़िए सुहागिन पूजा की अनोखी कहानी


Last Updated:

Karwa Chauth Amazing Story: करवा चौथ पर अपने पति की लंबी आयु के लिए कई महिलाएं व्रत रखती हैं. वहीं गाजियाबाद के विजयनगर की पूजा चौहान ने अनोखी मिसाल पेश की है. पूजा अपने पति के लिए सावित्री बन गईं और मौत के मुंह से उसे खींच लाया.

Top Deals Inside

पति के लिए बनी 'सावित्री', मौत के मुंह से खींच लाई सुहाग, पढ़िए पूजा की कहानीZoom

करवा चौथ की कहानी

गाजियाबाद: करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. पौराणिक कथा में सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लिए थे. लेकिन गाजियाबाद के विजयनगर की पूजा चौहान ने अपने पति मनीष चौहान को अपना लिवर डोनेट कर मौत के मुंह से बाहर निकाला है. मनीष को लिवर की गंभीर बीमारी हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने जल्द ट्रांसप्लांट की सलाह दी. परिवार में छोटे बच्चों और बुजुर्ग मां की जिम्मेदारी के बीच पूजा ने आगे बढ़कर अपना लिवर पति को डोनेट करने का फैसला लिया.

ऑपरेशन के दौरान पूजा घबराई हुई थी, लेकिन मनीष ने उनका हौसला बढ़ाया. फिल्मी अंदाज में उन्होंने कहा कि मैं मौत को छूकर टक से वापस आ जाऊंगा, तुम घबराना मत. मनीष को साल 2023 में बीमारी का पता चला था. काफी इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर हुई और लिवर ट्रांसप्लांट करना पड़ा. आज मनीष की सेहत में सुधार है और पूजा भी ऑपरेशन के तीन महीने के भीतर काफी बेहतर हो गई.

पति मानते हैं कलयुग की सावित्री
पिछले साल पूजा ने पति की बीमारी के बीच मायूस मन से करवा चौथ का व्रत रखा था, लेकिन इस बार पति की बेहतर सेहत के साथ वह खुशियों से त्योहार की तैयारी कर रही हैं. पत्नी पूजा ने कहा कि मनीष आज उन्हें कलयुग की सावित्री मानते हैं. डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक, अभी उन्हें खानपान और घूमने-फिरने में कुछ सावधानियां बरतनी पड़ रही हैं, लेकिन परिवार में खुशियां लौट आई हैं.

मुश्किल वक्त में साथ निभाने की प्रेरणा
पूजा की यह कहानी बताती हैं कि प्यार सिर्फ वादों से नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में साथ निभाने और त्याग करने से साबित होता है. इस करवा चौथ पर पूजा ने अपने पति को नया जीवन देकर प्रेम और समर्पण की मिसाल पेश की है. आज 29 अक्टूबर के दिन चांद देखने के बाद पूजा व्रत का पारण करेंगी, ताकि उनके सुहाग की आयु लंबी हो.



Source link