Last Updated:
Delhi Chandigarh Hrtc Special Buses for Diwali: दिवाली पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए एचआरटीसी ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से छह और सात नवंबर को 266 स्पेशल बसें चलाने का ऐलान किया है.
हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से दिवाली को लेकर तीन दिन 266 अतिरिक्त बस सेवाएं चलाने का फैसला किया है.
शिमला. दिवाली के त्योहार के लिए करीब 10 दिन का वक्त बचा है और लोगों ने घर लौटने की तैयारियां कर ली हैं. दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में बसे हिमाचल प्रदेश के लोगों को घर पहुंचने के लिए एचआरटीसी बसों का सहारा रहता है. काफी संख्या में लोगों ने एचआरसीटी बसों के जरिये घर जाने के लिए पहले ही आनलाइन बुकिंग करवाई है. लेकिन भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी ने अब तीन शहरों चंडीगढ़, बद्दी और दिल्ली से दिवाली के लिए 2 दिन स्पेशल बसें चलाने का ऐलान किया है.
हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से दिवाली को लेकर तीन दिन 266 अतिरिक्त बस सेवाएं चलाने का फैसला किया है. दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से ये विशेष बसें 6 और 7 नवंबर को हिमाचल के विभिन्न इलाकों के लिए चलेंगे.
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि 6 नवंबर को 134 और 7 नवंबर को 132 स्पेशल बस सेवाएं चलेंगी, ताकि लोगो को घर लौटने में परेशानी ना हो. बस बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए HRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर लोग चेक कर सकते हैं.
ये है बसों के चलने का ब्योरा.
दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से चलेंगी बसें
बता दें कि चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में बड़ी संख्या में हिमाचली रहते हैं. जो कि घर लौटने के लिए एचआरटीसी पर निर्भर हैं. इसके अलावा, बद्दी में फैक्ट्रियों में नौकरी करने वाले कामगारों के लिए भी बसें लगाई गई हैं.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से 91, चंडीगढ़ से 132 और बद्दी से दो दिन में 43 बसें हिमाचल के लिए लगाई जाएंगी. उधर, दिवाली पर 8 नवंबर को शाम 5 बजे से 9 नवंबर की सुबह 8 बजे तक सभी स्थानीय बस सेवाएं बंद रहेंगी. इसके अलावा, 8 नवंबर की शाम दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए बसें चलेंगी. हालांकि, लोग एचआरटीसी की बेवसाइट पर अन्य बसों की टाइमिंग की जानकारी ले सकते हैं.