कौन हैं नमित मल्होत्रा, कभी करते थे गैराज में काम, 2008 में गंवाई 90% संपत्ति, अब बनाई 4000 करोड़ की ‘रामायण’

कौन हैं नमित मल्होत्रा, कभी करते थे गैराज में काम, 2008 में गंवाई 90% संपत्ति, अब बनाई 4000 करोड़ की ‘रामायण’


Last Updated:

Namit Malhotra Success Story: रामायण के बाद चर्चा में आए नमित मल्होत्रा आखिर क्या करते हैं. मुंबई से अमेरिका कैसे बसे. क्या काम है. चलिए सब बताते हैं. आखिर नमित मल्होत्रा की कंपनी और उनकी संपत्ति के बारे में सबकुछ.

Namit Malhotra Success Story: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की चर्चा जोरों-शोरों से है. 4000 करोड़ रुपये के बजट की वजह से भी इस प्रोजेक्ट ने सबका ध्यान खींचा. साथ ही इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का नाम भी कई बार आपने अब तक बार बार सुना होगा. चलिए आपको नमित मल्होत्रा की सक्सेस स्टोरी से रूबरू करवाते हैं. कैसे एक वक्त वह गैराज में काम करते थे. जिंदगी में एक मोड़ ऐसा भी आया था जब उन्होंने अपनी संपत्ति का 90 फीसदी हिस्सा खो दिया था.

‘इंडियन हारुन रिच लिस्ट 2026’ के मुताबिक रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की फैमिली नेटवर्थ करीब 16000 करोड़ रुपये है. उन्होंने खुलासा किया था 90% संपत्ति साल 2008 में वह खो बैठे थे. 50 साल के हो चुके नमित ने साल 2007 में अमेरिका जाने का फैसला लिया और फिर से अपनी जिंदगी और करियर को शुरू किया.

उनका मकसद भारत और पश्चिमी देशों के फिल्म निर्माताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाना और एक ग्लोबल कंपनी खड़ी करना था. मगर अमेरिका आने के बाद साल 2008 में मंदी आ गई थी और उनके कारोबार पर भी गहरा असर पड़ा था. उनकी 90 फीसदी संपत्ति चूर-चूर हो गई थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लेकिन अमेरिका पहुंचने के कुछ ही समय बाद 2008 में वैश्विक आर्थिक संकट आ गया। इस मंदी ने उनके कारोबार और आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डाला। नमित ने बताया कि उस दौरान उन्हें अपनी 90 प्रतिशत संपत्ति गंवानी पड़ी थी. मगर उन्होंने हार नहीं मानी और एक बार फिर खुद को संवारा और खड़ा किया.

हाल ही में लॉस एंजिल्स के एक कार्यक्रम में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए नमित मल्होत्रा ने बताया कि वह अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी है. 19 साल की उम्र में वह गैराज में काम किया करते थे. हमेशा से ही उनका सपना ग्लोबल कंपनी बनाने का था. उन्होंने बताया, ‘मैं हमेशा से चाहता था कि एक ग्लोबल कंपनी बनाऊं. इसलिए मैं 2007 में लॉस एंजिल्स आया था.’

‘उसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक प्रवासी के तौर पर मेरे लिए ये शहर नया था. तभी साल 2008 में वैश्विक आर्थिक तंगी आ गई और मैं 90 प्रतिशत संपत्ति गंवा बैठा था. अब मैं उस पल के बारे में सोचकर भावुक हो जाता हूं. अब मैं दुनिया की सबसे बड़ी इंडिपेटेंड फिल्म प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं. मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि आज यहां खड़े होकर मुझे कैसा महसूस हो रहा है.’

नमित मल्होत्रा ने बताया कि उनके पिता नरेश मल्होत्रा और मां नीता के साथ साथ पत्नी को उनके सपनों पर पूरा विश्वास था. वह हमेशा उनके साथ खड़े रहे. अपने अपने करियर का श्रेय फिल्ममेकर पिता को भी देते हैं जिन्होंने प्रोडक्शन करियर में हेल्प की.

मुंबई के गैराज से निकलकर 8 ऑस्कर अवॉर्ड तक के सफर को तय करने वाले नमित मल्होत्रा की जर्नी वीडियो एडिट और कंप्यूटर ग्राफिक्स से शुरू हुई थी. वो भी मुंबई के गैराज में ही. उनके पास एक ऐप्पल कंप्यूटर था और उन्होंने अपने विजन को आगे बढ़ाने के लिए तीन टीचर्स को हायर किया था जो उनकी बिजनेस में मदद करते.

साल 1997 में नमित मल्होत्रा ने अपने वेंचर को पिता की इक्विपमेंट रेंटल कंपनी के साथ कर दिया और प्राइम फोकस लिमिटेड की स्थापना की. 10 साल तक काम करने के बाद वह लॉस एंजिल्स चले गए. जहां उन्होंने अपनी कंपनी का विस्तार करने का विचार किया जो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के बीच काम को बेहतर बनाने का कामकरती.

साल 2014 में प्राइम फोकस कंपनी का लंदन बेस्ड विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो डबल नेगेटिव के साथ विलयय हुआ. जिसके बाद इसका नाम DNEG पड़ गया. अब तक इस कंपनी ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. ये कंपनी विजुअल इफेक्ट्स और दुनिया के बड़े फिल्ममेकर के साथ काम करती है. अब नमित मल्होत्रा रामायण जैसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. वह पोस्ट प्रोडक्शन से लेकर विजुअल इफेक्ट्स को लार्ज-स्केल पर लेकर गए.

रामायण की बात करें तो नमित मल्होत्रा ने इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस किया है. उनके साथ यश भी प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पलल्वी से लेकर सनी देओल जैसे सितारे हैं. फिल्म दिवाली पर 5 नवंबर को रिलीज हो रही है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link