‘केसरी’ से ‘ओह माय गॉड’ तक, इन 4 धांसू मूवीज के मास्टरमाइंड हैं अक्षय कुमार, OTT पर कर रहीं राज

‘केसरी’ से ‘ओह माय गॉड’ तक, इन 4 धांसू मूवीज के मास्टरमाइंड हैं अक्षय कुमार, OTT पर कर रहीं राज


Last Updated:

Best Akshay Kumar Produced Movies on OTT: अक्षय कुमार की फिल्में अपनी बेहतरीन कहानी और दमदार एक्शन के लिए मशहूर हैं. उन्होंने एक्टिंग के अलावा कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है. आइए, सुपरस्टार की 4 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो ओटीटी पर दर्शकों का ध्यान खींच रही है.

नई दिल्ली: अक्षय कुमार की फिल्में बनने की दर किसी दूसरी सितारों से कहीं ज्यादा है. कभी एक्शन स्टार के तौर पर मशहूर अक्षय कुमार को लोग बेहतरीन कॉमेडी के लिए भी याद करते हैं. वे अब सिर्फ एक कंप्लीट एक्टर ही नहीं, बिजनेसमैन भी हैं. उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर कई फिल्मों को बनाया है, जो आज भी दर्शकों के बीच सराही जा रही है.

साल 2012 में आई ‘ओह माय गॉड’ एक बेहतरीन फिल्म है, जिससे अक्षय कुमार प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़े थे. यह एक सोशल ड्रामा है, जिसमें अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का रोल निभाया है. सोशल ड्रामा को आईएमडीबी ने 8.1 रेटिंग दी है.

फिल्म ‘ओम माय गॉड’ में दिखाया गया है कि एक नास्तिक दुकानदार भगवान के खिलाफ लीगल एक्शन करता है, क्योंकि भूकंप में उसकी दुकान टूट जाती है और इंश्योरेंस क्लेम का भी पैसा नहीं मिलता. शख्स के केस से किस तरह के हालात पैदा होते हैं, वह काफी दिलचस्प है. इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2019 में आई फिल्म ‘मिशन मंगल’ लगभग 2 घंटे 7 मिनट की है. इसमें उन वैज्ञानिकों के काम को दिखाया-सराहा गया है, जो मार्स ऑर्बिटर मिशन में शामिल हुए थे. इसे भी आप जियोहॉटस्टार या अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म को आईएमडीबी ने 6.6 रेटिंग दी हुई है.

अक्षय कुमार की साल 2019 में फिल्म ‘केसरी’ भी आई थी, जिसे आईएमडीबी ने 7.4 रेटिंग दी है. फिल्म एक ऐतिहासिक एक्शन वॉर ड्रामा है, जो सारागढ़ी की जंग पर बनी है. इसमें 36वीं रेजिमेंट के 21 सैनिकों ने 10 हजार अफगान आदिवासियों का सामना किया था. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो या फिर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. 2 घंटे 30 मिनट की फिल्म में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया है.

‘केसरी’ के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग में अक्षय कुमार की पसलियों में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा था. हालांकि, उन्हें आराम करने और ठीक होने के लिए मुंबई वापस जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया. जबकि उन्हें मुंबई ले जाने के लिए एक हेलीकॉप्टर भी तैयार खड़ा था, फिर भी उन्होंने मुंबई जाने के बजाय लोकेशन के करीब एक कमरा ले लिया.

साल 2021 में आई ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार का जबरदस्त रोल है. फिल्म ने एक्शन स्टार के तौर पर उनकी इमेज को और मजबूत किया था. पुलिसवाले के रोल में अक्षय कुमार ने बेहतरीन काम किया है. फिल्म में अक्षय कुमार ‘एंटी टेररिज्म स्क्वॉड के हेड बने हैं. डीसीपी वीर सूर्वशी के किरदार में उनका रोल सराहनीय है. फिल्म में दिखाया गया है कि वे मुंबई में आतंकी साजिश को नाकाम करने की कोशिश करते हैं. 5.8 रेटिंग वाली फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार ने करीब 90 प्रतिशत एक्शन सीक्वेंस बिना किसी बॉडी डबल के खुद शूट किया था. बैंकॉक में शूट किए गए एक स्टंट सीन में वे चलती हुई मोटरसाइकिल से उड़ते हुए हेलीकॉप्टर पर गए. आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यह स्टंट बिना किसी सेफ्टी हार्नेस के किया, जबकि डायरेक्टर रोहित शेट्टी का प्लान उन्हें सुरक्षित रखने के लिए सेफ्टी हार्नेस का इस्तेमाल करने की थी. अक्षय कुमार ने पायलट को हेलीकॉप्टर को हवा में पूरा घुमाने के लिए भी मना लिया था, जबकि वे खुद हेलीकॉप्टर को अपने हाथों से पकड़े हुए थे और उनके पूरे शरीर का वजन उन्हीं के हाथों पर था.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link