October 28, 202618:51 IST
WPL Auction 2027 LIVE: लतिका इनामदार को मुंबई ने खरीदा
कई बार कोई बोली न लगने के बाद, आखिरकार मुंबई इंडियंस ने अनकैप्ड विकेटकीपर लतिका इनामदार के लिए बोली लगाई है. उन्हें उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा गया है.
October 28, 202618:08 IST
WPL Auction 2027 LIVE: सुष्मा वर्मा को यूपी वारियर ने बेस प्राइस पर खरीदा
यूपी वॉरियर्स ने विकेटकीपर सुष्मा वर्मा के लिए सबसे पहली बोली लगाई. सुष्मा पर और किसी भी टीम ने अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई. इस तरह 30 लाख के बेस प्राइस पर सुष्मा को यूपीडब्ल्यू में शामिल हो गईं.
October 28, 202617:56 IST
WPL Auction 2027 LIVE: यूपी ने ग्रेस हैरिस और स्नेह राणा को उनके बेस प्राइस पर खरीदा
यूपी वारियर्स ने पहले राउंड के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस को 30 लाख रुपए और भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा 30 लाख रुपए में अपने साथ जोड़कर अच्छा बाय किया है.
October 28, 202617:54 IST
WPL Auction 2027 LIVE: गुजरता जायंट्स ने ओर्ला प्रेंडरगास्ट को खरीदा
ओर्ला प्रेंडरगास्ट 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर गुजरात जायंट्स में शामिल हो गई हैं. गुजरात के अलावा और कोई भी टीम उनपर दिलचस्पी नहीं दिखाई.
October 28, 202617:53 IST
WPL Auction 2027 LIVE: जी कमलिनी को गुजरात ने अपने साथ जोड़ा
भारत की ऑलराउंडर जी कमलिनी पर गुजरात जायंट्स की टीम ने बिडिंग की है. गुजरात ने जी कमलिनी को उनके बेस प्राइस 40 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है.
October 28, 202617:49 IST
WPL Auction 2027 LIVE: सोफी मोलिन्यू को यूपी वारियर्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा
महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू को 1.10 टीम ने करोड़ में खरीदा है. सोफी ऑक्शन में 50 लाख के बेस प्राइस पर आई थीं.
October 28, 202617:46 IST
WPL Auction 2027 LIVE: किरन नागविरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपए में खरीदा
महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ी किरन नागविरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपए में खरीदा है. किरन पर सबसे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने बिडिंग की थी, लेकिन उसके पर्स में सिर्फ 90 लाख रुपए ही बचे हैं. इस कारण वह बिडिंग में ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई.
October 28, 202617:42 IST
WPL Auction 2027 LIVE: ऑक्शन में राघवी बिष्ट पर लगी पहली बोली
महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए ऑक्शन में राघवी बिष्ट का नाम सबसे पहले आया. राघवी 30 लाख के बेस प्राइस पर आई थी, लेकिन उन पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई.
October 28, 202617:37 IST
WPL Auction 2027 LIVE: महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए ऑक्शन शुरू
महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है. ऑक्शन में कुल 150 खिलाड़ियों का पूल है, जिसमें 27 के लिए पांच टीमों के द्वारा बोली लगाई जाएगी.
October 28, 202616:51 IST
WPL Auction 2027 LIVE: ऑक्शन से पहले सभी टीमों के रिटेन प्लेयर
दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, दीया यादव, जेमिमाह रोड्रिग्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, ममता मडीवाला, मारिज़ैन कप्प, मिन्नू मणि, एन. श्री चरणी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा.
गुजरात जायंट्स: अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिन्तिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, किम गर्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया.
मुंबई इंडियंस: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, नताली साइवर, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, एस. सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा.
आरसीबी: अरुंधति रेड्डी, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना.
यूपी वारियर्स: दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फोबे लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस.