Varanasi News : डिजाइनर थाली से लेकर चलनी तक…बनारस के इन बाजारों में मिल रहा करवा चौथ का हर समान

Varanasi News : डिजाइनर थाली से लेकर चलनी तक…बनारस के इन बाजारों में मिल रहा करवा चौथ का हर समान


Last Updated:

Karwa chauth markets near me : करवा चौथ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं. करवा चौथ के लिए सजे बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है. वाराणसी में भी मार्केट सज गए हैं. यहां आप करवा चौथ पूजा से जुड़े सभी जरूरी समान एक ही जगह किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं. दुर्गाकुण्ड मंदिर के पास कई दुकानें लगी हैं. यहां डिजाइनर करवे के साथ पूजा की थाली, खूबसूरत छलनी सहित सभी समानों की लंबी वैरायटी है. दुर्गाकुंड के अलावा लंका पर भी आपको करवा चौथ की पूजा से जुड़े सभी समान मिल जाएंगे. सिगरा के सोनिया इलाके में भी डिजाइनर पूजा की थाली, मिट्टी के खूबसूरत और कलरफुल करवे और इस पूजा में इस्तेमाल होने वाले सभी जरूरी सामान एक जगह खरीदे जा सकते हैं.

Top Deals Inside

जो महिलाएं करवा पर व्रत रखेंगी, उन्हें इस व्रत और पूजा के लिए मिट्टी, तांबे या पीतल का करवा, चंद्र दर्शन के लिए नई छलनी, जल का कलश, करवे की सींकें, व्रत कथा की पुस्तक, दीपक-बाती, अगरबत्ती, धूपबत्ती, रोली, कुमकुम, सिंदूर और चंदन सहित कई सामग्रियों की जरूरत होती है. यह सब कुछ आपको वाराणसी के दुर्गाकुण्ड मंदिर के करीब आसानी से मिल जाएगा.

इसके लिए दुर्गाकुण्ड मंदिर के पास कई दुकानें लगी हुई हैं. यहां डिजाइनर करवे के साथ पूजा की थाली, खूबसूरत छलनी सहित सभी समानों की लंबी वैरायटी है. इन दुकानों पर आपको एक दो नहीं बल्कि डिजाइनर छलनी की दो दर्जन से ज्यादा वैरायटी मिल जाएगी. इन दुकानों पर रंग-बिरंगे करवे के भी ढेरों डिजाइन उपलब्ध हैं. इनकी कीमत अलग-अलग है.

दुकानदार सोनू कुमार लोकल 18 से बताते हैं कि करवा चौथ पर सबसे ज्यादा डिमांड पूजा की डिजाइनर थाली की है, जिनकी शुरुआती कीमत 150 रुपये है. हालांकि बाजार में 450 रुपये तक की थाली भी उपलब्ध है. इन थालियों को कपड़े, शिप और गोटे से सजाया गया है. इसके अलावा बाजार में थाली, लोटा और छलनी सेट की भी काफी डिमांड है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुकानदार सोनू बताते हैं कि करवा चौथ के पूजा की पूरी सामग्री का स्पेशल पैक भी उनके पास है. इसमें इस पूजा से जुड़े सभी समान हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 800 रुपये है. इसमें आपको डिजाइनर थाली के साथ खूबसूरत छलनी और करवा भी मिल जाएगा. हालांकि इसके अलग-अलग सेट भी उपलब्ध हैं.

दुर्गाकुंड के अलावा लंका पर भी आपको करवा चौथ की पूजा से जुड़े सभी समान आसानी से मिल जाएंगे. यहां भी दुकानों पर आपको इस पूजा में प्रयोग होने वाली अलग-अलग चीजों की वैरायटी मिलेगी. सुबह से ही बजारों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है. इस इलाके में पूजा सामग्री से जुड़ी दर्जनों दुकाने हैं, जहां आप सस्ते रेट पर इन्हें खरीद सकते हैं.

सिगरा क्षेत्र के सोनिया इलाके में भी करवा चौथ के लिए डिजाइनर पूजा की थाली, मिट्टी के खूबसूरत और कलरफुल करवा और इस पूजा में इस्तेमाल होने वाले सभी जरूरी सामान एक जगह एक छत के नीचे मिल जाएंगे. दुकानदार रवि यादव बताते हैं कि इस बार पूजा की डिजाइनर थाली के साथ खूबसूरत छलनी के नई डिजाइन भी उनके पास उपलब्ध है.

इन सामानों की शुरुआती कीमत 100 रुपये से लेकर 600 रुपये तक है. इसके अलावा महमूरगंज, भिखारीपुर, कचहरी, लहुराबीर, खोजवां और सुंदरपुर में भी इन समानों से जुड़ी कई दुकानें हैं. यहां से महिलाएं पूजा सामग्री को कम और किफायती कीमतों में खरीद सकती हैं.

अगर आप भी पूजा से जुड़े सामानों को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप वाराणसी के इन बाजारों का रुख कर सकते हैं. वाराणसी में करवा चौथ को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. साड़ी और ज्वेलरी की दुकानों पर भी बीते 2 दिनों से भीड़ नजर आ रही है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link