Last Updated:
Rishikesh Karwa Chauth Market : करवा चौथ को लेकर ऋषिकेश के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. इस बार बाजार में सिर्फ साधारण करवे और छलनी ही नहीं, बल्कि कई तरह के डिजाइनर करवे और छलनी भी मिल रहे हैं. कहीं रंगीन नेट से सजे करवे हैं, तो कहीं मोर, गणेश जी और फूलों के डिजाइन वाली छलनी लोगों का ध्यान खींच रही हैं. आपने बहुत से डिजाइन देखे होंगे लेकिन 3डी प्रिंट वाला करवा सबसे हटकर है, जो 450 रुपये में मिल जाएगा. इसकी डिजाइनों में आकृतियों को ऐसा लुक दिया गया है, जिससे वे बाहर की तरफ निकली हुई और देखने में असली जैसी लगती हैं. इस बार ऋषिकेश के बाजार में हल्दी और कुमकुम से सजाए गए करवे और छलनी भी मिल रहे हैं. अगर आप कम दाम में अच्छे डिजाइन की तलाश में हैं तो नेट वाले कपड़े से सजा करवा और छलनी खरीद सकते हैं. इनकी कीमत 200 रुपये है.
करवा चौथ पर पूजा की थाली से लेकर छलनी और करवे तक, हर चीज को खास बनाने के लिए बाजार में नई-नई वैरायटी और सुंदर डिजाइन देखने को मिल रहे हैं. ऋषिकेश के बाजारों में इस बार साधारण छलनी और करवे के साथ डिजाइनर छलनी, खूबसूरत रंगों वाले करवे और आकर्षक डिजाइन के पूजा सामान का कलेक्शन आया हुआ हैं. ऐपण, 3D प्रिंट, हल्दी कुमकुम और भी काफी सारे डिजाइन आपको यहां मिल जाएंगे.
अलग-अलग डिजाइन वाले ऐपण कला से सजी छलनी और करवे भी मिल जाएंगे. उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला में चावल के घोल से लाल रंग के पेंट पर सुंदर आकृतियां बनाई जाती हैं, जो शुभ मानी जाती हैं. इसी ऐपण डिजाइन को छलनी और करवे पर बनाया गया है. ये दिखने में खूबसूरत होने के साथ ही उत्तराखंड की लोककला और संस्कृति की झलक भी दिखाते हैं. इसकी कीमत 350 रुपये रखी गई है.
आपने बहुत से डिजाइन देखे होंगे लेकिन ये 3 डी प्रिंट सबसे हटकर है, जो 450 रुपये में मिल जाएगा. इनमें आपको सुंदर आकृतियां और बारीक डिजाइन मिल जाएंगे. इनकी आकृतियां सामान्य प्रिंट की तरह सपाट नहीं होतीं, बल्कि उभरी हुई दिखाई देती हैं. इन डिजाइनों में आकृतियों को ऐसा लुक दिया जाता है, जिससे वे बाहर की तरफ निकली हुई और देखने में असली जैसी लगती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बाकी डिजाइनों के साथ इस बार ऋषिकेश के बाजार में हल्दी और कुमकुम से सजाए गए करवे और छलनी भी मिल रहे हैं. हल्दी और कुमकुम को हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के लिए बहुत शुभ माना जाता है. इन पर बने डिजाइन देखने में भी काफी सुंदर लगते हैं और पारंपरिक लुक देते हैं. जो महिलाएं करवा चौथ पर पूजा के लिए कुछ अलग लेकिन पारंपरिक खरीदना चाहती हैं, उनके लिए ये एक अच्छा ऑप्शन हैं. इनकी कीमत 400 रुपये है.
अगर आप रंग-बिरंगे डिजाइन वाले करवे और छलनी पसंद करते हैं तो आपको किफायती दामों में थ्रेड वर्क से बने काफी सारे ऑप्शन मिल जाएंगे. इन पर धागों से बने डिजाइन और सुंदर लटकन लगाए गए हैं, जो इनकी खूबसूरत को ओर बढ़ा रहे हैं. इनकी कीमत भी केवल 250 रुपये है. अलग-अलग रंगों और सजावट की वजह से ये देखने में काफी आकर्षक और रौनक भरे लगते हैं.
अगर आप कम दाम में अच्छे डिजाइन की तलाश में हैं तो नेट वाले कपड़े से सजे करवे और छलनी खरीद सकते हैं. इनके काफी डिजाइन ऑप्शन मिल जाएंगे. लाल नेट के कपड़े पर गोल्डन सितारो का काम इन्हें काफी आकर्षक बनाता है. यह है कि दूसरे डिजाइन के मुकाबले कम कीमत में उपलब्ध हैं. ऋषिकेश के बाजार में इनकी कीमत करीब 200 रुपये है.
आपको ऋषिकेश के बाजार में बारीक तारों से बने डिजाइन वाले करवे और छलनी भी मिल जाएंगे. इन पर मोर, गणेश जी और फूलों के सुंदर डिजाइन बनाए गए हैं, जो इन्हें बाकी डिजाइनों से अलग बनाती हैं. बारीक तारों से तैयार किए गए इन डिजाइनों में काफी खूबसूरत काम देखने को मिलता है. कहीं मोर की आकृति है, तो कहीं गणेश जी की तस्वीर और फूलों की सजावट इन्हें खास बना रही है. इनकी कीमत 500 रुपये है.
आपको हाथ से पेंट किए गए करवे और छलनी भी मिल जाएंगे. इन पर एक महिला की तस्वीर बनाई गई है, जो चांद की तरफ देख रही है. करवा चौथ के त्योहार को ध्यान में रखकर बनाए गए ये डिजाइन देखने में काफी सुंदर लग रहे हैं. महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार इन पर अपना और अपने पति का नाम भी कस्टमाइज करवा सकती हैं. यह आपको 450 रुपये में मिल जाएंगे. नाम कस्टमाइज करवाने का अलग से चार्ज देना होगा.