Last Updated:
Ramayana First Reactions: रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म के लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. जहां कुछ दर्शक इसके भव्य पैमाने और कलाकारों के प्रदर्शन की चर्चा कर रहे हैं, वहीं कुछ पोस्ट में निर्देशन, संगीत और कहानी पर सवाल उठाए गए हैं. इन रिएक्शन्स ने फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है.
‘रामायण पार्ट 1’ के रिव्यूज सामने आने लगे हैं.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर और यश की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में फिल्म का शानदार वर्ल्ड प्रीमियर हुआ. इसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म देखने वाले कुछ लोगों की शुरुआती रिव्यूज सामने आने लगे हैं. कई लोगों ने इसके भव्य विजुअल्स, कलाकारों की एक्टिंग और भारतीय महाकाव्य को पर्दे पर उतारने के तरीके की तारीफ की है. वहीं, कुछ प्रतिक्रियाओं में कहानी के इमोशनल पहलुओं और संगीत को लेकर सवाल भी उठाए गए हैं.
फिल्म का ग्लोबली नाम ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ है. इसकी स्क्रीनिंग लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में 3डी फॉर्मेट में हुई. यह खास प्रीमियर केवल आमंत्रित मेहमानों के लिए था.
लॉस एंजिल्स में जुटी सितारों की महफिल
एक्टिंग की हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ शुरुआती प्रतिक्रियाओं में रणबीर कपूर के भगवान राम वाले किरदार की तारीफ की गई है. लोगों ने उनके संयमित एक्टिंग को पसंद किया. वहीं, यश के रावण वाले किरदार को प्रभावशाली बताया गया. साई पल्लवी की स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर भी पॉजिटिव रिएक्शन सामने आए हैं.
‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से हो रही तुलना
फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, बैकग्राउंड स्कोर और मूल रामायण की कथा को पेश करने के तरीके की भी तारीफ हुई. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए फिल्म के सिनेमाई एक्सपीरियंस की तुलना साल 2001 में रिलीज हुई ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से की. इस रिएक्शन में भगवान राम के करेक्टर और फिल्म के अंत को खास बताया गया. बताया गया कि क्लाइमैक्स कहानी के दूसरे पार्ट के लिए आधार तैयार करता है.
केआरके ने कही ये बात
फ्लॉप फिल्म ‘रामायण’ बनाने के लिए निर्माता नमित मल्होत्रा को बधाई. रिलीज से पहले ही यह फिल्म डिजास्टर बन गई है. यह फिल्म इस बात का सबूत है कि अगर किसी को फिल्म बनाने का अनुभव नहीं है, तो उसे फिल्म बनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. सिर्फ पैसा होने से अच्छी फिल्म नहीं बनाई जा सकती.
कहानी-संगीत को लेकर भी उठे सवाल
फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लॉस एंजिल्स प्रीमियर से एक निगेटिव रिव्यू सामने आने का दावा किया जा रहा है. @MoviesAbout12 ने अपने पोस्ट में फिल्म को फ्लॉप बताया है. पोस्ट में नितेश तिवारी के निर्देशन को बेहद खराब बताया गया है. रणबीर कपूर की एक्टिंग को निराशाजनक, यश के एक्टिंग को असहनीय और साई पल्लवी के किरदार को बर्बाद करने वाला बताया गया है. हालांकि, पोस्ट में सबसे बड़ी कमी एआर रहमान के संगीत को बताया गया है. इसी आधार पर फिल्म को बड़ी फ्लॉप करार दिया गया है.