Last Updated:
ईरान के जाने-माने फिल्ममेकर जफर पनाही को तेहरान रिवोल्यूशनरी कोर्ट ने पांच साल एक महीने की जेल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने उनके एसेट्स जब्त करने, बैंक अकाउंट्स फ्रीज करने और दो साल तक सोशल मीडिया व ट्रैवल पर भी बैन लगाया है.
तस्वीर साभार: IMDb
ईरान के जाने माने फिल्ममेकर जफर पनाही को पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है है. सरकार की आलोचना करने वाली फिल्में और तानाशाही को लेकर वह अक्सर अपनी आवाज बुलंद करते नजर आते हैं. इस चलते वह पहले भी कई बार मुसीबतों का सामना कर चुके हैं. अब एक नए मामले में कोर्ट ने उनके एसेट्स को जब्त करने का आदेश दिया है. इतना ही नहीं, जफर पनाही को दो साल तक सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने और ट्रैवल करने पर भी बैन लगाया है.
जाफर पनाही लंबे समय से ईरानी सरकार के आलोचक रहे हैं. वह लगातार तानाशाही के खिलाफ बोलते नजर आए हैं. ये पहली बार नहीं है कि उन्हें सजा सुनाई गई है और बैन लगाया गया है. साल 2010 में भी ईरान की अदालत ने उनपर 20 तक तक फिल्में न बनाने और तमाम बैन लगाए थे.
जाफर पनाही को सजा
जाफर पनाही को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि तेहरान रिवोल्यूशनरी कोर्ट ने फिल्ममेकर को 5 साल 1 महीने की सजा सुनाई है. साथ ही अलग अलग तरह का बैन भी लगाया है जिसमें सोशल मीडिया का इस्तेमाल व ट्रैवल करना शामिल है. इसी के साथ जाफर पनाही के बैंक अकाउंट्स भी फ्रीज कर दिए गए हैं.
जाफर पनाही क्यों हैं फेमस
द सर्कल, ऑफसाइड, दिस इज नॉट ए फिल्म और टैक्सी जैसी तमाम फिल्मों के लिए ईरानी डायरेक्टर जाफर को लोग जानते हैं. उनका ईरानी सरकार और प्रशासन से लंबे समय से टकराव रहा है. इसी कारण उनपर पिछले दो दशक से फिल्म बनाने, इंटरव्यू देने, ट्रैवल करने समेत कई तरह का बैन लगाया गया था.
बैन के बाद भी बनाई फिल्म
जाफर पनाही पर आरोप लगा था कि उन्होंने चुपके से फिल्म बनाई थी. वह लगातार ऐसी फिल्में बनाते रहे हैं जो ईरानी सत्ता की आलोचना करती हैं. दिलचस्प बात ये है कि ईरान में बेशक उन्हें कई बार बैन और सजा का सामना करना पड़ा है लेकिन ग्लोबल स्तर पर वह कई सम्मान हासिल कर चुके हैं. उनकी कई फिल्मों को कान, वेनिस और बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में पसंद किया गया है.