Darbhanga MLC Results 2026: दरभंगा एमएलसी चुनाव में जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय जीते, कांग्रेस के मदन मोहन झा की हुई हार

Darbhanga MLC Results 2026: दरभंगा एमएलसी चुनाव में जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय जीते, कांग्रेस के मदन मोहन झा की हुई हार


Darbhanga MLC Results 2026: बिहार एमएलसी चुनाव में जन सुराज ने दरभंगा शिक्षक सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. जन सुराज के डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मदन मोहन झा को 324 वोटों से शिकस्त दी. मदन मोहन झा इस सीट से मौजूदा एमएलसी थे, लेकिन इस बार अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे. सुरेश राय की जीत से जन सुराज के समर्थकों में उत्साह है. यह नतीजा दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सियासत में अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.

October 27, 202623:38 IST

Darbhanga MLC Results 2026: दरभंगा एमएलसी चुनाव में जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय जीते, कांग्रेस के मदन मोहन झा हारे

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय चुनाव जीते. एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करने वाले सुरेश प्रसाद राय 324 वोटों से चुनाव जीते हैं. इस चुनाव में कांग्रेस के मदन मोहन झा की हार हुई है.

October 27, 202617:58 IST

“अभी हम लोगों में टक्कर है” दरभंगा से कांग्रेस नेता डॉक्टर मदन मोहन झा का बयान

मतगणना केंद्र से बाहर निकले दरभंगा शिक्षक निर्वाचन से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉक्टर मदन मोहन झा. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों में तीन उम्मीदवार के बीच मुकाबला है. जनसुराज के आगे चलने पर उन्होंने कहा कि अभी हम लोगों में टक्कर है. जीत का फैसला आधे से एक घंटे में हो जाएगा.

October 27, 202617:21 IST

तिरहुत से एनडीए के नरेंद्र प्रसाद जीते

तिरहुत शिक्षक एमएलसी पद पर एनडीए के नरेन्द्र प्रसाद सिंह जीते हैं. यहां से निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा दूसरे स्थान पर रहे.

October 27, 202615:46 IST

Darbhanga MLC Results 2026 Live: दरभंगा मतगणना केंद्र पर हंगामा, जन सुराज और कांग्रेस एजेंटों में झड़प

Darbhanga MLC Results 2026 Live: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की मतगणना के दौरान बड़ा हंगामा हो गया. मतगणना केंद्र के भीतर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय और कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन झा के काउंटिंग एजेंट आपस में भिड़ गए. दोनों ओर से बहस के बाद विवाद काफी बढ़ गया. स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और हंगामा कर रहे दोनों काउंटिंग एजेंटों को हिरासत में ले लिया. फिलहाल मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

October 27, 202615:29 IST

Darbhanga MLC Results 2026 Live: जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा पिछड़े

Darbhanga Vidhan Parishad Result 2026 Live:  दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के नतीजों को लेकर पहला रुझान सामने आ गया है. इस रुझान में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय बढ़त बनाए हुए हैं और अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार मदन मोहन झा इस रेस में पीछे छूटते दिख रहे हैं. मतों की गिनती लगातार जारी है और जैसे-जैसे नए राउंड के आंकड़े सामने आएंगे, मुकाबले की अंतिम स्थिति और भी स्पष्ट होती जाएगी.

October 27, 202615:26 IST

MLC Results 2026 Live: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के नतीजे जल्द, वोटों की गिनती जारी

Vidhan Parishad Result 2026 Live: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के रुझान अब कुछ ही देर में आने शुरू हो जाएंगे. पहले राउंड की वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इस चुनाव में कुल 7,753 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. जल्द ही उम्मीदवारों की बढ़त और बढ़त के आंकड़ों की तस्वीर साफ होने लगेगी.

October 27, 202614:21 IST

MLC Results 2026 Live: तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर NDA प्रत्याशी नरेंद्र सिंह आगे

MLC Results 2026 Live:  बिहार विधान परिषद की तिरहुत शिक्षक सीट पर पहले राउंड की मतगणना के बाद NDA प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह आगे चल रहे हैं. उन्हें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 138 वोटों की बढ़त मिली है. वहीं, CPI के संजय कुमार सिंह दूसरे स्थान पर हैं. जन सुराज के उम्मीदवार श्यामनंदन यादव तीसरे स्थान पर चल रहे हैं. मतगणना जारी है. आगे के राउंड की गिनती के बाद स्थिति बदल सकती है.

October 27, 202613:55 IST

MLC Results 2026 Live: चुनाव से पहले JDU में घमासान

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का खुलकर समर्थन किया. पार्टी ने कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 24 अक्टूबर को अनंत सिंह और उनकी पत्नी एवं पूर्व विधायक नीलम देवी को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था. इस बीच, जन सुराज पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने दो उम्मीदवार भी बदल दिए. पार्टी ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भूषण झा की जगह श्याम नंदन यादव को, जबकि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में रविंद्र यादव की जगह मोहम्मद इम्तियाज (नूरानी) को उम्मीदवार बनाया.

October 27, 202612:54 IST

MLC Results 2026 Live: 16 नवंबर को खत्म हो रहा कार्यकाल

MLC Results 2026 Live:  विधान परिषद के मौजूदा आठ सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को खत्म हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि उसकी सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) ने शेष चार सीट पर प्रत्याशी खड़े किए हैं. प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी सभी आठ सीट पर चुनाव लड़ रही है. विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से बंसीधर ब्रजवासी और कोसी स्नातक से एनके यादव शामिल हैं. वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक से मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक से संजय कुमार सिंह और सारण शिक्षक से अफाक अहमद का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है.

October 27, 202612:20 IST

MLC Results 2026 Live: 8 सीटों पर हो रही वोटों की गिनती

Vidhan Parishad Result 2026 Live: बिहार विधान परिषद की आठ सीट पर हुए चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई. इन सीट पर कुल 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. राज्य के आठ केंद्र पर चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती की जा रही है. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर को हुए मतदान में 82.85 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 53.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. चुनावी मैदान में उतरे 150 उम्मीदवारों में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 60 उम्मीदवार शामिल हैं. जिन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना हो रही है, उनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

October 27, 202612:05 IST

Darbhanga MLC Results 2026 Live: MLC सीटों की मतगणना जारी, शाम तक आएंगे नतीजे

Darbhanga Vidhan Parishad Result 2026 Live: दरभंगा में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए मतगणना जारी है. दोनों सीटों के कुल 53 उम्मीदवारों के चुनावी नतीजे देर शाम तक आने की उम्मीद है.

October 27, 202611:36 IST

Darbhanga MLC Results 2026 Live: हैट्रिक के सवाल पर बोले मदन मोहन झा- जीत की भविष्यवाणी नहीं कर सकता

Darbhanga Vidhan Parishad Result 2026 Live:  दरभंगा में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए मतगणना जारी है. इसी बीच शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा मतगणना केंद्र पहुंचे. लगातार तीसरी बार जीतकर हैट्रिक लगाने के सवाल पर मदन मोहन झा ने कहा कि वह जीत को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते. उन्होंने मतदान करने वाले सभी मतदाताओं का आभार जताया. मदन मोहन झा ने मतगणना केंद्र पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी संतोष जताया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था की है और वह इससे संतुष्ट हैं. बता दें कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में करीब 79 प्रतिशत मतदान हुआ था. अब मतगणना के नतीजों से प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा.

October 27, 202611:10 IST

Darbhanga MLC Results 2026 Live: चप्पे-चप्पे पर कैमरे की नजर

सुरक्षा के लिए मतगणना केंद्र और परिसर में 56 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है. यहां बड़ी एलईडी स्क्रीन पर कैमरों की फुटेज देखी जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था में बिहार पुलिस के जवानों के साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है.

October 27, 202610:26 IST

Darbhanga MLC Results 2026 Live: 28 टेबलों पर हो रही वोटों की गिनती

Darbhanga Vidhan Parishad Result 2026 Live: दरभंगा में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक सीटों के लिए मतगणना की तैयारी की गई है. स्नातक सीट पर 40 और शिक्षक सीट पर 13 प्रत्याशी मैदान में हैं. मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है. वोटों की गिनती के लिए दोनों सीटों पर 14-14 काउंटिंग टेबल बनाए गए हैं. इसके अलावा, हर सीट के लिए एक-एक आरओ टेबल भी बनाया गया है. मतगणना केंद्र पर पीने के पानी, शौचालय और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था की गई है.

October 27, 202610:05 IST

MLC Results 2026 Live: 150 कैंडिडेट की किस्मत दांव पर

MLC Results 2026 Live: बिहार MLC चुनाव: एक नजर में मुख्य बातें कुल सीटें और उम्मीदवार

  • विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों के लिए कुल 150 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इसमें 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (60 प्रत्याशी) और 4 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (90 प्रत्याशी) शामिल हैं.
  • प्रमुख सीटें: शिक्षक और स्नातक को मिलाकर ये चुनाव पटना, दरभंगा, तिरहुत, सारण और कोसी सीटों पर हुए.
  • वोटिंग की स्थिति: इन चुनावों के लिए राज्यभर में 933 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए थे, जहाँ करीब 5.32 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
  • शामिल जिले: मतदान प्रक्रिया बिहार के 30 जिलों में संपन्न हुई, जिनमें पटना, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, सारण (छपरा), सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं.

October 27, 202609:27 IST

Darbhanga MLC Results 2026 Live: शिक्षक सीट पर 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

Darbhanga Vidhan Parishad Result 2026 Live:  शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. कांग्रेस से डॉ. मदन मोहन झा, जदयू से डॉ. घनश्याम राय और जन सुराज से डॉ. सुरेश प्रसाद राय चुनाव मैदान में हैं. वहीं, राजद ने कुंवर राउत को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट के लिए कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. जांच के दौरान एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया. इसके बाद 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए.

October 27, 202609:03 IST

Darbhanga MLC Results 2026 Live: कौन मारेगा बाजी

Darbhanga Vidhan Parishad Result 2026 Live: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के मदन मोहन झा, जदयू के घनश्याम राय और जन सुराज के एसपी राय के बीच मुकाबला है. इस सीट पर कुल 8,967 वोटर हैं. 2020 के चुनाव में मदन मोहन झा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी. उन्हें 5,011 वोट मिले थे. वहीं, भाजपा के प्रत्याशी सुरेश राय को 2,917 वोट मिले थे.



Source link