cat 2026 iim bangalore alumna rashmi singh google 5 mistakes that can lower percentile

cat 2026 iim bangalore alumna rashmi singh google 5 mistakes that can lower percentile


CAT 2026 Success Tips: एमबीए के लिए होने वाले प्रतिष्ठित CAT एग्जाम को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. हालांकि सही रणनीति और प्लानिंग के साथ तैयारी की जाए, तो इसे क्रैक करना इतना भी मुश्किल नहीं है. आईईएम बैंगलोर की एक पूर्व स्टूडेंट रश्मि सिंह, जिन्होंने बाद में गूगल ज्वाइन किया, ने CAT की तैयारी को लेकर इंस्टाग्राम पर कुछ टिप्स शेयर किए हैं.

उन्होंने कुछ कॉमन गलतियों के बारे में बताया, जिसकी वजह से उम्मीदवार के 10 से 15 पर्सेंटाइल गिर सकते हैं. उन्होंने बताया कि वह पहले ही प्रयास में CAT क्रैक करके 25 बिजनेस स्कूलों में शॉर्टलिस्ट हुई थीं. इसके बाद उन्होंने आईआईएम बैंगलोर से एमबीए किया.

बता दें कि कैट 2026 परीक्षा इस साल 29 नवंबर को तीन सेशन में आयोजित की जाएगी. CAT परीक्षा IIM में एमबीए कोर्सेज में एडमिशन का प्रमुख माध्यम है. कई अन्य बिजनेस स्कूल भी इसके माध्यम से प्रवेश देते हैं.

CAT परीक्षा में इन पांच गलतियों से बचें

1. गलत समय पर मॉक टेस्ट देना

आईआईएम बैंगलोर की पूर्व स्टूडेंट रश्मि सिंह ने CAT उम्मीदवारों को सलाह दी है कि मॉक टेस्ट उसी समय दें, जिस समय उनके कैट 2026 एडमिट कार्ड के अनुसार वास्तविक परीक्षा आयोजित होगी. उन्होंने कहा कि हॉल टिकट मिलते ही मॉक टेस्ट देना शुरू कर देना चाहिए. इससे उनका दिमाग वास्तविक परीक्षा के समय के हिसाब से तैयार हो सकेगा.

2. बहुत ज्यादा सवाल हल करने की कोशिश करना

एमबीए की पूर्व छात्रा ने कहा, “CAT में सटीकता को महत्व दिया जाता है.” उन्होंने बताया कि उन्होंने 66 में से केवल 38 सवाल हल किए थे, फिर भी उनका पर्सेंटाइल 99 से अधिक रहा.

3. आखिरी समय में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (RC) का अभ्यास करना

इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाली पूर्व छात्रा के अनुसार, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन के 40 अंकों में से 24 अंक होते हैं. यदि उम्मीदवार तेजी से पढ़ने और पढ़े गए पैसेज को याद रखने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें समय और अंक दोनों का नुकसान हो सकता है.

4. मॉक टेस्ट के परिणामों का विश्लेषण नहीं करना

पूर्व छात्रा ने कहा कि 90 पर्सेंटाइल और 99 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले उम्मीदवारों के बीच अंतर मॉक टेस्ट देने और उनके परिणामों का विश्लेषण करने से पैदा होता है.

5. DILR की कमजोर रणनीति

IIM बेंगलुरु की पूर्व छात्रा ने कहा कि ज्यादातर उम्मीदवार सभी सवाल हल करने की कोशिश करते हैं, जबकि यह सही तरीका नहीं है. उन्होंने सलाह दी कि उम्मीदवार शुरुआती पांच मिनट सवालों और सेट को पढ़ने तथा सही सेट चुनने में लगाएं. उनके अनुसार, यही सही रणनीति है.





Source link