Bihar Weather Tomorrow: बिहार में अगले 48 घंटे भारी, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का दिखेगा असर, IMD अलर्ट जारी

Bihar Weather Tomorrow: बिहार में अगले 48 घंटे भारी, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का दिखेगा असर, IMD अलर्ट जारी


पटना: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पटना केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब अब कमजोर होकर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. 29 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम अर्नव के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है. जानें बिहार कल के मौसम का अलर्ट.

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का बिहार पर पड़ेगा असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम का सीधा असर मुख्य रूप से तटीय इलाकों में देखने को मिलता है. लेकिन इसके प्रभाव से बनने वाली नमी और हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण बिहार जैसे समुद्र से दूर राज्यों में भी मौसम बदल सकता है. चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से बिहार में नमी वाली हवाएं पहुंच सकती हैं. इसके कारण बादल बनने, बारिश होने और कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना रहती है.

कल इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने भभुआ, गया, नवादा और रोहतास में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं भभुआ, गोपालगंज, रोहतास, सीवान और पश्चिमी चंपारण में अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना बताई गई है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

पटना समेत इन इलाकों में भी बारिश
29 अक्टूबर को उत्तर-मध्य बिहार के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान में 29 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना दर्ज की गई है.

40-50 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
29 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ गरज-चमक और वज्रपात भी हो सकता है.

बिहार में आज कैसा रहा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में मौसम शुष्क रहा और राज्य में बारिश की मात्रा शून्य दर्ज की गई. सुपौल में 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं अररिया के अर्राबाड़ी में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य में अधिकतम तापमान 30.2 से 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 से 23.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

30 अक्टूबर को भी बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को भी बिहार के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. इस दिन गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, पटना, सहरसा, सीतामढ़ी और वैशाली में भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

31 अक्टूबर के बाद राहत के संकेत
31 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है. हालांकि 1, 2 और 3 नवंबर को मौसम विभाग ने राज्य के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है. मौसम खराब होने के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें. बिजली चमकने और गरज-चमक के दौरान किसी पक्के भवन में शरण लें. ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. मौसम विभाग ने भारी बारिश की स्थिति में नदियों के जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका को देखते हुए भी सावधानी बरतने की सलाह दी है. 29 अक्टूबर को बिहार के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. खासकर भभुआ, गया, नवादा, रोहतास, गोपालगंज, सीवान और पश्चिमी चंपारण के लोगों को मौसम को लेकर विशेष सतर्क रहने की जरूरत है.



Source link