Bihar MLC Election Result: कोसी स्नातक सीट पर BJP के डॉ. एनके यादव की जीत, लगातार तीसरी बार बने MLC


Last Updated:

Kosi MLC Result:कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. एनके यादव ने जीत दर्ज की है. निर्वाची पदाधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया है. इस जीत के साथ डॉ. एनके यादव लगातार तीसरी बार एमएलसी बने हैं.

Top Deals Inside

कोसी स्नातक सीट पर BJP के डॉ. एनके यादव की जीत, लगातार तीसरी बार बने MLCZoom

पूर्णिया. बिहार विधान परिषद चुनाव में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. एनके यादव ने जीत दर्ज की है. निर्वाची पदाधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया है. उनकी जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल है. डॉ. एनके यादव लगातार तीसरी बार कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी निर्वाचित हुए हैं. इस चुनाव में जीत का फैसला द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती के बाद हुआ.

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के दौरान डॉ. एनके यादव ने शुरुआती राउंड से ही बढ़त बनाए रखी थी. छठे राउंड तक उन्हें 14,602 वोट मिले थे. इस दौरान आरजेडी प्रत्याशी नितेश यादव को 9,746 वोट और जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन को 9,094 वोट मिले थे. हालांकि, अंतिम परिणाम के लिए द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती की गई, जिसके बाद डॉ. एनके यादव को विजेता घोषित किया गया.

लगातार तीसरी बार बने एमएलसी

डॉ. एनके यादव की जीत के बाद समर्थकों में खुशी देखी जा रही है. निर्वाची पदाधिकारी से प्रमाण पत्र मिलने के बाद उनकी जीत की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई. लगातार तीसरी बार एमएलसी निर्वाचित होना उनके राजनीतिक सफर की अहम उपलब्धि है. कोसी स्नातक सीट के परिणाम पर चुनावी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की नजरें टिकी थीं.



Source link