Bihar MLC Chunav Result: दरभंगा शिक्षक सीट पर जीता जनसुराज प्रत्याशी, सारण और पटना में भी दिखाई ताकत; बांकीपुर जीत के बाद नई ताकत बनकर उभर रहे प्रशांत किशोर


Last Updated:

Jan Suraj Performance in Bihar MLC elections: बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जनसुराज बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभर रही है. प्रशांत किशोर ने पहले बांकीपुर उपचुनाव में खुद शानदार जीत दर्ज की. अब आठ सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव में भी जनसुराज के प्रत्याशियों ने सबका ध्यान खींचा है. दरभंगा शिक्षक सीट पर जनसुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद रॉय ने कांग्रेस के चर्चित नेता मदन मोहन झा को पराजित किया है. इसके अलावा पटना के शिक्षक और स्नातक सीटों पर हुए चुनाव में भी जनसुराज के प्रत्याशी ने हैरान किया है.

Top Deals Inside

दरभंगा शिक्षक सीट जीता जनसुराज, बांकीपुर के बाद नई ताकत बनकर उभर रहे PKZoom

दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है.

पटना/दरभंगा: बिहार में आठ सीटों पर हुए विधान परिषद चुनाव (MLC Chunav) में संकेत मिल चुके हैं कि बीजेपी+जेडीयू की अगुवाई वाले एनडीए और आरजेडी की नेतृत्व वाले महागठबंधन के अलावा एक तीसरी ताकत जनसुराज बनती दिख रही है. चुनावी रणनीतिकार से राजनेता फिर विधायक बने प्रशांत किशोर ने एमएलसी चुनाव में अपनी ताकत का अहसास करा दिया है. दरभंगा शिक्षक सीट पर ना केवल जनसुराज के प्रत्याशी जीते बल्कि दूसरी सीटों पर भी जनसुराज बड़ी ताकत के रूप में उभरकर सामने आई है.

MLC चुनाव के पहले प्रयास में जनसुराज ने सबको चौंकाया

  1. दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है. बेहद कड़े मुकाबले में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा को 324 वोटों से हराया है. प्रथम चरण में वोटों की गिनती में सुरेश प्रसाद राय 2,574 वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे. डॉ. मदन मोहन झा को 2,187 वोट मिले थे। उस समय दोनों के बीच 387 वोटों का अंतर था। अंतिम रिजल्ट में सुरेश प्रसाद राय ने 324 वोटों से जीत दर्ज की.
  2. सारण शिक्षक निर्वाचन सीट: निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने जीत दर्ज की, लेकिन यहां भी जनसुराज के प्रत्याशी जन सुराज ने निवर्तमान विधान पार्षद आफाक अहमद को उम्मीदवार बनाया था. पिछले चुनाव में जन सुराज के समर्थन से आफाक अहमद ने जीत दर्ज की थी. इस बार आफाक अहमद को 2454 वोट मिले.
  3. पटना शिक्षक एमएलसी सीट: इस सीट पर आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार जीते. उन्होंने बीजेपी के 30 साल से विधायकी जीत रहे नवल किशोर यादव को हराया है. लेकिन यहां भी जनसुराज के प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति तीसरे नंबर पर रहीं.
  4. पटना स्नातक एमएलसी सीट: इस सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार आखिरकार चौथी बार भी जीत गए हैं, लेकिन जनसुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार ने उन्हें किस तरह से चुनौती दी यह सबके सामने है. अनुज कुमार को बाहुबली अनंत सिंह का समर्थन मिला. इस सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार को अनुज कुमार के सामने एक-एक वोटों के लिए संघर्ष करना पड़ा.
  5. कोसी स्नातक सीट: यहां भी जनसुराज के प्रत्याशी आशीष रंजन भी तीसरे नंबर पर रहे.

बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने खुद दर्ज की जीत

इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्य सभा सांसद बनने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर खुद प्रत्याशी बनकर उतरे. इस चुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी की ओर से तमाम बड़े नेताओं के उतारे जाने के बाद भी जीत दर्ज की.

प्रशांत किशोर. (फाइल फोटो)

प्रशांत किशोर की खुद की जीत और उसके बाद आठ सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव में जनसुराज के प्रत्याशियों की ओर से दमखम दिखाया जाना संकेत है कि बिहार में तीसरी बड़ी राजनीतिक शक्ति उभर रही है. बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज ने जहां एनडीए के वोटबैंक में सेंधमारी की तो दरभंगा शिक्षक सीट पर कांग्रेस की ताकत को कमजोर कर जीत दर्ज की. ऐसे में यह साफ तौर से दिख रहा है कि प्रशांत किशोर एनडीए और महागठबंधन दोनों खेमों की राजनीतिक ताकत को डैमेज करके खुद को नई शक्ति के रूप में उभार रहे हैं.

2025 की हार के बाद बाउंस बैक कर रहे पीके

प्रशांत किशोर ने दो साल की पदयात्रा के बाद 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाया था. दो सीटों को छोड़कर बाकी पर उनके प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी. जनसुराज के इस खराब प्रदर्शन के लिए प्रशांत किशोर चुनाव से पहले महिलाओं को 10-10 हजार रुपये बांटे जाने की बात कहते हैं. हालांकि 2025 के चुनाव के बाद प्रशांत किशोर नई रणनीति बनाकर बाउंसबैक करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें उन्हें सफलता भी मिलती हुई दिख रही है.



Source link