हिमाचल के नाहन में हिंसक झड़प केस में 12 आरोपी गिरफ्तार, 163 लागू, दो सुमदायों के टकराव में एसएचओ समेत 14 लोग हुए घायल


Last Updated:

Nahan Violence: हिमाचल प्रदेश के नाहन में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. इलाके में धारा-163 लागू कर दी गई है और शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं.

Top Deals Inside

हिमाचल के नाहन में हिंसक झड़प केस में 12 आरोपी गिरफ्तार, 163 लागूZoom

नाहन में वाहनों की जांच करती पुलिस.

नाहन.  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में 2 समुदायों के बीच विवाद को  लेकर हिंसक झड़प हुई थी और अब पुलिस ने देर रात दोनों समुदाय के 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती है. फिलहाल, इलाके में 26 अक्टूबर की शाम से 29 अक्टूबर तक धारा-163 लगाई गई है. उधर, पंजाब से आए लोगों ने भी अब शांति की पहल की है. एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

एसपी सिरमौर निश्चिंत नेगी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस थाना सदर नाहन ने 27 अक्तूबर की शाम को दोनों पक्षों से 10-12 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया  था और उनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी.

शांति के प्रयास हुए और  तेज

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में दो समुदायों के बीच उपजे विवाद को शांत करवाने के प्रयास तेज हो गए हैं. मंगलवार को पंजाब से दोनों समुदायों के प्रतिनिधि नाहन पहुंचे हैं. प्रतिनिधियों ने अपने-अपने समुदाय के लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है.

पंजाब बुड्ढा दल के जत्थेदार अवतार सिंह और वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के महासचिव बिलू वाल्मीकि नाहन में मीडिया से रूबरू हुए. दोनों प्रतिनिधियों ने समुदाय के लोगों से संयम बरतने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों को आपस में बैठकर मामले का समाधान निकालना चाहिए जिसको लेकर खुशी से लगातार जारी है.

क्यों दो पक्षों  में हुआ था विवाद

नाहन में वाल्मीकि गेट के रेनोवेशन को लेकर दो मोहल्लो के लोग आमने सामने हो गए थे.वाल्मीकि  जंयती से  ठीक दो दिन पहले 23 अक्तूबर को नाहन में फिर हिंसा भड़क गई थी और दोनों पक्षों ने एक  दूसरे पर पत्थरबाजी की थी. इस दौरान एक कबाड़ की दुकान में आगजनी की गई और साथ ही तहसीलदार की गाड़ी भी तोड़ दी गई थी. एसएचओ समेत करीब 14  लोग इसमें घायल हुए थे. हालांकि, 26 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती पर शहर में शांति बहाल हो गई थी और शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा निकाली गई थी. हालांकि, फिर पंजाब से लोगों के यहां  आने के ऐलान के बाद प्रशासन ने धारा  163 लागू कर दी थी, ताकि कोई अनहोनी फिर से घटित ना हो. मंगलवार को शहर में  एंट्री करने वाले सभी वाहनों की पुलिस  ने चेकिंग की औऱ भारी संख्या में  पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है.



Source link