Last Updated:
रामायण का कहर इस कद्र है कि हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ पैर भी कांपने लगे है. दरअसल चर्चा ऐसी है कि ये फिल्म पोस्टपोन हो सकती है. ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ 6 नवंबर के लिए भारत में शेड्यूल थी लेकिन अब मेकर्स की रिलीज डेट को लेकर नया प्लान बना रहे हैं. चलिए बताते हैं क्या अपडेट है.
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस वक्त दुनियाभर में रामायण की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को शेड्यूल है. देश ही नहीं, 100 देशों में इसे रिलीज का प्लान है जहां जनता 50 हजार स्क्रीन पर इसे एन्जॉय कर सकती है. अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नमित मल्होत्रा ने इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोने कोने तक पहुंचाने का दमखम रखा है. अब इस बीच जापानी फिल्म के हाथ पैर फूलते दिख रहे हैं.
दरअसल रामायण के साथ ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ भी क्लैश हो रही थी. ये भारत में 6 नवंबर 2026 के लिए शेड्यूल है. अब भारत से लेकर विदेश तक में रामायण के जबरदस्त क्लैश को देखते हुए मेकर्स इसके पोस्टपोन करने पर विचार कर सकते हैं.
जापानी फिल्म के फूले हाथ-पैर
दरअसल वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की रामायण एक चर्चित फिल्म है. इस चलते इसे ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स पर उतारा जा रहा है. इसमें आईमैक्स भी शामिल है. ऐसे में ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ को आईमैक्स में कम स्क्रीन्स मिल रहे थे.ऐसे में मेकर्स दोबारा इसकी रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं.
क्या पोस्टपोन होगी ‘गॉडजिला माइनस जीरो’
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ के मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियल पोस्टपोन को लेकर खबरें शेयर नहीं की है. मगर कई रिपोर्ट्स में स्क्रीन कम पड़ने के कारण दावा किया जा रहा है कि इसे पोस्टपोन किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि मेकर्स 2 हफ्ते का गैप रखकर इसे रिलीज कर सकते हैं.
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ के बारे में
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ के बारे में बात करें तो ये एक जैपनीज फिल्म है. जिसे Takashi Yamazaki ने डायरेक्ट किया है. वहीं रामायण की बात करें तो इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है जिसमें लारा दत्त, रकुल प्रीत सिहं, विवेक ओबेरॉय, रणबीर कपूर, साई पल्लवी से लेकर यश जैसे सितारे नजर आएंगे.