मनोज बाजपेयी ने खोली बॉलीवुड की पोल!बोले- फिल्मों में नहीं मिलता था काम, OTT ने दिया सम्मान और पहचान


Last Updated:




बॉलीवुड के उम्दा एक्टर मनोज बाजपेयी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव और फिल्म इंडस्ट्री में आए बदलावों को लेकर अपनी बात रखी है. उनका कहना है कि ओटीटी ने उन कलाकारों के लिए भी नए रास्ते खोले हैं, जिन्हें पहले बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने के ज्यादा मौके नहीं मिलते थे. अब ऐसे कलाकारों को न सिर्फ अच्छे किरदार मिल रहे हैं, बल्कि उनकी मेहनत और हुनर को पहचान भी मिल रही है. मनोज बाजपेयी के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म ने कलाकारों के करियर को नई दिशा देने के साथ उनकी जिंदगी में भी स्थिरता लाई है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

मनोज बाजपेयी ने खोली बॉलीवुड की पोल!बोले- फिल्मों में नहीं मिलता था कामZoom

मनोज बाजपेयी ने करियर में कई हिट दी हैं.

नई दिल्ली. अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने हर किरदार में जान फूंक देते हैं. इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम ‘गजब रात’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में मनोरंजन की दुनिया में ओटीटी प्लेटफॉर्म की अहमियत को लेकर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ओटीटी ने कलाकारों के लिए नए रास्ते खोले हैं। खासकर उन अभिनेताओं को इसका बड़ा फायदा मिला है, जिन्हें मुख्यधारा की फिल्मों में अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके नहीं मिल पाते थे। आज उन्हें पहचान और सम्मान भी मिल रहा है।

आईएएनएस से बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘उन अभिनेताओं को देखिए, जिन्हें पहले सही मायने में काम ही नहीं मिल पाता था। पुरुष कलाकारों को भी मुख्यधारा की फिल्मों में पर्याप्त मौके नहीं मिलते थे। अब ओटीटी पर उन्हें इतना सम्मान मिल रहा है। उनकी जिंदगी बेहतर तरीके से चल रही है। उन्हें जो किरदार मिल रहे हैं, उनकी वजह से वे अपनी जिंदगी में कुछ हद तक सुकून और स्थिरता महसूस कर पा रहे हैं.

ओटीटी में आ रहे बदलावों पर की बात

मनोज ने इंडस्ट्री में आ रहे बदलावों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि ओटीटी के आने के बाद काम मिलने की प्रक्रिया काफी तेज और नियमित हुई है. उन्होंने कहा, ‘इस पूरे बदलाव को करीब से देखने वाले व्यक्ति के तौर पर मैं कहूंगा कि ओटीटी के आने के बाद चीजें बहुत तेजी से और लगातार होने लगी हैं.

भीखू म्हात्रे के रोल को किया याद

अपनी बातचीत में उन्होंने फिल्म ‘सत्या’ में भीखू म्हात्रे के किरदार से मनोज बाजपेयी को खास पहचान मिली. इसके बाद ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में सरदार खान और ‘अलीगढ़’ में प्रोफेसर रामचंद्र सिरास के किरदार में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। फिल्म ‘भोंसले’ में एक उम्रदराज पुलिस कांस्टेबल की भूमिका निभाकर भी उन्होंने दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान खींचा. ‘शूल’, ‘स्पेशल 26’, ‘ट्रैफिक’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘डायल 100’ और ‘इंस्पेक्टर झेंडे’ जैसी फिल्मों में वह पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आए हैं.

बता दें कि ओटीटी की दुनिया में मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ काफी चर्चित रही है। इसमें उन्होंने खुफिया अधिकारी श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया.



Source link