Last Updated:
Brijbhushan Sharan Singh Special Gift : गोंडा के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन से पहले ही खास तोहफा मिल गया है. उन्होंने तोहफे को देखा तो इमोशनल हो गए. बता दें, इस स्पेशल तोहफे की कीमत करोड़ों में है. आइए जानते हैं ऐसा क्या मिला और किसने दिया.
बृजभूषण को 1 करोड़ का घोड़ा गिफ्ट में मिला.
गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक अजब गजब खबर सामने आ रही है. आपने कई बार सुना होना कि किसी ने गिफ्ट में कार दी तो किसी ने कोई महंगा बैग. मगर, आपने सोचा कि कोई किसी के जन्मदिन पर करोड़ों रुपये वाला घोड़ा गिफ्ट दे सकता है. जी हां, कैसरगंज से पूर्व बाहुबली भाजपा सांसद और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बृजभूषण शरण सिंह को उनके जन्मदिन से पहले ही एक खास तोहफा मिल गया है. उन्हें एक करोड़ रुपए का घोड़ा दिया गया है.
इस दिन है जन्मदिन
बता दें, बृजभूषण शरण का 8 जनवरी को जन्मदिन है. उससे 4 माह पहले ही उन्हें अयोध्या के जुबेरगंज के रहने वाले सरफराज अहमद ने सरप्राइज दे दिया. वह भाजपा नेता के पैतृक आवास विश्नोहरपुर पहुंचे और उन्हें सिंध नस्ल का घोड़ा उपहार में दिया. इसके पहले भी बृजभूषण को कई घोड़े उपहार में मिल चुके है और पूर्व सांसद बाकायदा उसपर बैठकर सवारी भी करते है.
कदमबाजी चाल वाला घोड़ा
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण ने कहा की हमें दुगमा और कदमबाजी चाल वाला घोड़ा मिला है, जिस पर बैठकर आराम से चला जा सकता है. उन्होंने कहा की मैं पहले खूब घुड़सवारी करता था. 5-6 घंटे तक घोड़े पर बैठा रहता था और इस घोड़े पर बैठने में कोई रिस्क नहीं है.
खूबियों के आधार पर घटती-बढ़ती
वहीं, घोड़े के मालिक ने बताया की यह सबसे बढ़िया नस्ल का घोड़ा है. इसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है. सरफराज अहमद ने कहा कि इस नस्ल के घोड़े की कीमत करीब 12 लाख रुपये से शुरू होती है. हालांकि, घोड़े की वास्तविक कीमत उसकी चाल और अन्य खूबियों के आधार पर घटती-बढ़ती है. मैंने जो घोड़ा गिफ्ट दिया है उसकी कीमत बाजार में लगभग एक करोड़ है. भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण के अस्तबल में तमाम नस्ल के फिलहाल 8 घोड़े हैं, जिनकी नियमित देखभाल की जाती है.