Last Updated:
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में घर में काफी घमासान देखने को मिला. शो में कनिका मान, गुल्लू, अरिश्फा और माही विज के बीच लड़ाई दिखी. एपिसोड की शुरुआत में कनिका और अरिश्फा एक दूसरे से भिड़ती हैं. फिर आम्रपाली और माही विज में भी बहस हो जाती है. दोनों खाना बनाने को लेकर लड़ने लग जाती हैं.
बिग बॉस 20 का लेटेस्ट एपिसोड काफी एंटरटेनिंग था.
नई दिल्ली. बिग बॉस 20 में हर बीतते एपिसोड के साथ शो में रोमांच और घमासान बढ़ते ही जा रहा है. बीते मंगलवार, 27 अक्टूबर को बिग बॉस में कई सारे उतार-चढ़ाव आए. शो की शुरुआत में लव गिल ने वीकेंड का वार के दौरान खुदपर लगे आरोपों की सफाई दी. लव गिल ने कैमरा की तरफ देखते हुए स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी के आरोपों पर रिएक्शन दिया. वो कहती हैं कि उनकी नजरों में उनका बंदा गलत नहीं है लेकिन काशवी के शब्द और आरोप बिलकुल सही नहीं थे.
अब जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा घर के अंदर घमासान भी बढ़ते चला गया. बीते एपिसोड में कनिका, गुल्लू, अरिश्फा के बीच तीखी बहस छिड़ी. वहीं दूसरी तरफ माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच किचन में खाना बनाने के लेकर लड़ाई हो जाती है. माही विज से लड़ाई के बाद गुल्लू और कनिका ने आम्रपाली का साइड लेते हुए उनकी तारीफ की.
अरिश्फा और आसिफ की हुई लड़ाई
बिग बॉस की शुरुआत में जैसे ही अलार्म क्लॉक की आवाज आती है. जैसे ही कुक्डू-कू होता है वैसे ही सभी घरवालों को जागना होता है. बिग बॉस में कनिका और आसिफ देर तक सोते रहते हैं. अरिश्फा ने आसिफ से लड़ाई शुरू कर दी क्योंकि वो देर तक सो रहे थे. उसके बाद एक और घमासान शुरू हुआ जब कनिका ने अरिश्फा का कप छिपा दिया.
माही और आम्रपाली में किचन में छिड़ी जंग
कनिका ने अरिश्फा का गंदा कप किचन के प्लेटफॉर्म से उठाकर छिपा दिया जिसके बाद लड़ाई शुरू हुई. अरिश्फा ने कुछ दिन पहले ही कनिका के साथ ऐसा किया था और अब कनिका बदला लेना चाहती हैं. कनिका ने कहा कि पहले अरिश्फा ऐसा किया और जब वो खुद वही गलती कर रही हैं तो उसपर अलग बर्ताव क्यों होना चाहिए.
गुल्लू ने अरिश्फा पर कसा तंज
कनिका और अरिश्फा की इस तू-तू-मैं-मैं में गुल्लू बीच में कूद पड़े और वो लड़ने लगे. इस बीच गुल्लू ने कहा कि अरिश्फा कम पढ़ी लिखी हैं. इस लड़ाई में गुल्लू के आंसू छलक पड़े और माही विज बीच में कूदते हुए उन्हें चुप कराने लगी. गुल्लू ने इसपर कहा कि उनके मगरमच्छ के आंसू नहीं हैं. वहीं माही ने गुल्लू को सांत्वना देते हुए कहा कि अरिश्फा कम पढ़ी लिखी हैं जबकि गुल्लू ने अपनी जिंदगी में काफी कुछ किया है.
वहीं दूसरी तरफ माही विज और आम्रपाली दुबे की किचन में लड़ाई हो गई. आम्रपाली खाना बना रही थीं जब माही किचन में पहुंचकर कहती हैं कि उन्हें जल्दी खाना बनाना चाहिए. इसपर आम्रपाली ने जवाब देते हुए कहा कि वो जल्दी काम नहीं कर पाएंगी. इस बहस ने लड़ाई का रूप ले लिया जब गुल्लू और कनिका ने भी माही पर अटैक किया. बीता एपिसोड सिर्फ तू-तू-मैं-मैं से भरा हुआ था. हर कोई आपस में भीड़ते दिखता है.