न्यूजीलैंड दौर पर भारतीय टीम को बड़ा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी की खुल सकती है किस्मत

न्यूजीलैंड दौर पर भारतीय टीम को बड़ा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी की खुल सकती है किस्मत


नई दिल्ली: न्यूजीलैंड दौरे गई भारतीय टीम को वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से रिकवर कर रहे थे, लेकिन वह चोट से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहे. यही कारण है 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में अब वह नहीं खेल पाएंगे.

इस बीच जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने लिंकन में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले गए पहले अनौपचारिक चार दिवसीय मुकाबले में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और प्रसिद्ध की जगह उन्हें मौका मिलने की संभावना है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, “प्रसिद्ध अच्छी तरह से उबर रहे हैं. एक नवंबर और दो नवंबर को बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में उनका मैच सिमुलेशन और फिटनेस टेस्ट होना है.”

टेस्ट सीरीज में वापसी करते हैं प्रसिद्ध कृष्णा

सूत्र ने कहा, ‘‘टीम मैनेजमेंट और चयन समिति का मानना है कि प्रसिद्ध को टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट होना चाहिए, जहां उनकी जरूरत वनडे की तुलना में अधिक है.’’ प्रसिद्ध को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड-

पहले तीन वनडे के लिए भारतीय खिलाड़ी: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, कुमार कुशाग्र, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकिब नबी, गुरनूर बरार और यश ठाकुर.



Source link