दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रक लेकर जा रहे थे चाचा-भतीजा, पुलिस ने पूछा-अंदर क्या है? बोले-काजू के छिलके….फिर कट्टे हटाते ही फटी रह गई आंखे, करोड़ों रुपये का गांजा मिला

दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रक लेकर जा रहे थे चाचा-भतीजा, पुलिस ने पूछा-अंदर क्या है? बोले-काजू के छिलके….फिर कट्टे हटाते ही फटी रह गई आंखे, करोड़ों रुपये का गांजा मिला


Last Updated:

Karnal News: करनाल में एंटी नारकोटिक्स टीम ने दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे एक ट्रक से काजू के छिलकों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 519 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है. पुलिस ने चाचा-भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है.

Zoom

एंटी नारकोटिक्स विभाग के जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जांच की जा रही थी.

करनाल. दिल्ली से एक ट्रक चंडीगढ़ जा रहा था. ट्रक में काजू के छिलके के कट्टे भरे हुए थे. लेकिन अंदर का नजार देखकर पुलिस भी हैरान रह गई और करोड़ों रुपये का गांजा बरामद किया. पुलिस ने फिलहाल आरोपी चाचा भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है और इसमें एक ट्रक का मालिक भी है. करनाल की एंटी नारकोटिक्स टीम ने यह कार्रवाई की है.

जानकारी के अनुसार, करनाल के घरौंडा के पाल पुलिस ने दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे एक ट्रक को रुकवाया. पुलिस ने जब ड्राइवर और क्लीनर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ट्रक में काजू के छिलके के कट्टे भरे हैं. हालांकि, शक के आधार पर अंदर जब जांच की तो पुलिस के होश फाख्ता हो गए. क्योंकि अंदर 19 कट्टे गांजा पत्ती के बरामद हुए. इसमें 519 किलो से ज्यादा गांजा पत्ती बरामद किया गया, जिसकी करोड़ों रुपये कीमत है.

ट्रक पर नूंह का पता दर्ज है.

एंटी नारकोटिक्स विभाग के जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जांच की जा रही थी. ट्रक से 519 किलो फुल गंजा पत्ती को बरामद किया गया है. उन्होंने बताया ट्रक दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था. बताया जा रहा है कि ट्रक का मालिक हरियाणा के नूंह का रहने वाला है और यह ट्रक राजस्थान में पंजीकृत है.

एंटी नारकोटिक्स विभाग के जांच अधिकारी प्रदीप और उनकी टीम.

जांच अधिकारी ने बताया ट्रक में काजू के छिलके के कट्टे भरे हुए थे उसमें 19 कट्टे गांजा पट्टी के रखे हुए थे. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ट्रक का ड्राइवर खुद को मालिक बता रहा है.



Source link