Last Updated:
Salad Recipe: खाना बनकर तैयार है और कोई सब्जी नहीं बनी हुई है, तो झटपट मूली और उसके पत्तों को काटकर शानदार तरीके से ऐसा सलाद बना सकते हैं, जिसे खाने के बाद आपको सब्जी की जरूरत महसूस नहीं होगी. इसे बनाने के लिए आपके किचन में मौजूद कुछ सामानों की आवश्यकता होगी, जिसकी मदद से मूली के सलाद बना सकते हैं और इसके पत्तों का भी बखूबी इस्तेमाल कर सकते हैं. पत्ते इसके स्वाद को कई गुना तक बढ़ा देते हैं.
मिर्जापुर: घर पर दाल-चावल बना हुआ है. कोई सब्जी नहीं बनी हुई है तो झटपट मूली और उसके पत्तों को काटकर शानदार तरीके से ऐसा सलाद बना सकते हैं, जिसे खाने के बाद आपको सब्जी की जरूरत महसूस नहीं होगी. इसे बनाने के लिए आपके किचन में मौजूद कुछ सामानों की आवश्यकता होगी, जिसकी मदद से मूली के सलाद बना सकते हैं और इसके पत्तों का भी बखूबी इस्तेमाल कर सकते हैं. पत्ते इसके स्वाद को कई गुना तक बढ़ा देते हैं. इसे खाने के बाद आपका मन बार-बार खाने को लेकर करेगा, जहां आपको किसी भी प्रकार की सब्जी की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी. झटपट मूली के सलाद बनाने के लिए आपको एक से दो मूली की आवश्यकता होगी और दो से तीन मिनट में बनाकर यह तैयार हो जाएगा.
सलाद के लिए अतिरिक्त समान की नहीं होगी जरूरत
दुर्गेश कुमार ने बताया की मूली के सलाद बनाने के लिए आपको किसी अतिरिक्त सामान की आवश्यकता नहीं होगी. घर पर ही से बनाने के लिए करीब दो व्यक्तियों के लिए दो से तीन मूली की आवश्यकता होगी. पानी में मूली को पहले अच्छी तरीके से धूल लें. ताकि, इसमें जो भी मिट्टी व कंकड इत्यादि रहे. वह दूर हो जाए. फिर मूली को काट लें. मूली को सीधे-सीधे सेप देकर काट लें, जहां मूली काटने के बाद पत्तों को भी अच्छे से काट लें. दोनों को काट लेने के बाद किसी बर्तन में इसे रख दें, इसके बाद किचन में मौजूद कुछ सामान तेल व नमक आदि को मिला दें.
इन सामानों का करें उपयोग
मूली के सलाद के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें करीब एक चम्मच सरसों के तेल का उपयोग करें. सरसों को तेल को डालने के बाद स्वादानुसार इसमें आप काला नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. काला नमक इसके स्वाद को बढ़ा देता है. टेस्ट को और बेस्ट करने के लिए हल्का सा चाट मसाला का उपयोग करें. चाट मसाला इसके स्वाद को बेहतरीन कर देता है, जहां खाने में भी चटपटा सा महसूस होता है. तीनों मिक्स करने के बाद अच्छे से एक बार चाला देंगे तो खाते वक्त तेल की खुशबू और काले नमक चाट मसाला का स्वाद महसूस होगा, इसे आप दाल चावल के साथ या फिर दाल रोटी के साथ भी खा सकते हैं.