छिन गया नंबर-1 ताज! 37 की उम्र में 4 साल बाद रविंद्र जडेजा की बादशाहत खत्म
Last Updated:
आईसीसी के ताजा टेस्ट रैंकिंग में रविंद्र जडेजा से दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज छिन गया है. जडेजा पिछले चार साल से टेस्ट में नंबर-1 ऑलराउंडर थे. साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन ने रविंद्र जडेजा की जगह ली है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले मार्को यानसेन को 451 रेटिंग मिली है.
भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा
नई दिल्ली: आईसीसी के ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम के दिग्गज दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को बड़ा झटका लगा है. नई रैंकिंग में जडेजा से दुनिया के नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर का ताज छिन गया है. 37 साल के जडेजा पिछले 4 साल से टेस्ट में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बने हुए थे. ऐसे में अब वह 422 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन अब दुनिया के नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर बने हैं.
मार्को यानसेन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके हालिया प्रदर्शन का इनाम मिला है. यानसेन ने ऑलराउंडरों की लिस्ट में 451 रेटिंग हासिल की है. सिर्फ इतना ही नहीं, यानसेन बॉलिंग रैंकिंग में भी नंबर-1 बने हैं. मार्को यानसेन अपने टेस्ट करियर में पहली बार बॉलिंग और ऑलराउंडर्स में टॉप रैंकिंग को हासिल किया है. टेस्ट ऑलराउंडर की रैंकिंग में रविंद्र जडेजा के बाद टॉप-10 में सिर्फ एक ही खिलाड़ी हैं. वाशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर टेस्ट रैंकिंग में 7वें स्थान पर हैं. सुंदर के पास अभी 234 रेटिंग है.
अभिषेक शर्मा टी20 में बने नंबर एक बल्लेबाज
मंगलवार को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच में शतक जड़ने के बाद अभिषेक की टी20आई बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप पर वापसी हुई है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 38 गेंदों में 113 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा कर लिया. उनकी इस पारी ने उन्हें ईशान किशन को पछाड़ने और टी20आई बल्लेबाजों के बीच फिर से नंबर 1 स्थान हासिल करने में मदद की.
आयरलैंड में शानदार प्रदर्शन की बदौलत ईशान किशन इस साल जुलाई में रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे. अभिषेक पहली बार जुलाई 2025 में नंबर 1 स्थान पर पहुंचे थे, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ा था. भारतीय कप्तान शुभमन गिल वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं.