करवाचौथ पर सजानी है पूजा की थाली? नोट कर लें जरूरी सामग्री की पूरी लिस्ट

करवाचौथ पर सजानी है पूजा की थाली? नोट कर लें जरूरी सामग्री की पूरी लिस्ट


होमताजा खबरधर्म

करवाचौथ पर सजानी है पूजा की थाली? नोट कर लें जरूरी सामग्री की पूरी लिस्ट

Last Updated:

Karwa Chauth Puja Thali: करवाचौथ को लेकर आज से घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. इस पर्व पर पूजा की थाली का विशेष महत्व होता है. अगर आप भी थाली सजाने जा रही हैं, तो पूजा में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्री की सूची जरूर देख लें ताकि कोई चीज छूट न जाए.

उज्जैन. करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के जीवन में विशेष महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं. व्रत की शुरुआत सुबह सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करने के साथ होती है. इसके बाद महिलाएं दिनभर बिना अन्न और जल के रहकर व्रत का पालन करती हैं. शाम को विधि-विधान से करवा माता की पूजा की जाती है और चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है. फिर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला जाता है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, करवाचौथ की पूजा में पूजन थाली का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं थाली मे कौन सी पूजन सामग्री जरूरी है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को रात 1 बजकर 6 मिनट से शुरू होगी. यह तिथि उसी रात 10 बजकर 9 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि और व्रत की परंपरा के अनुसार इस साल करवाचौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

थाली को ऐसे बनाएं आकर्षक
करवाचौथ पर पूजा की थाली को खास और आकर्षक बनाने के लिए आप घर पर ही अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले थाली को अपनी पसंद के खूबसूरत रंगों से सजाएं. आप रंगों या मेहंदी जैसे कलर कोन की मदद से आकर्षक डिजाइन बना सकती हैं. इसके अलावा आर्टिफिशियल फूल, कढ़ाईदार कपड़े, रंगीन डोरियां और छोटे-छोटे कांच के टुकड़ों का इस्तेमाल करें. थाली में सुंदर बिछावन लगाकर इसे पारंपरिक और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं.

थाली में जरूर शामिल करें ये वस्तुएं
करवाचौथ पूजा की थाली सजाते समय कुछ जरूरी पूजन सामग्री का ध्यान रखना चाहिए. थाली में सबसे पहले आटे या मिट्टी का दीपक रखें, जिसमें तेल और बाती डालकर चंद्रमा और पति की आरती उतारी जाती है. इसके साथ मान्यता के अनुसार 11 या 14 कांस की तीलियां रख सकते हैं. पूजा के लिए मिट्टी का करवा, छलनी, सिंदूर, रोली, चावल और चंदन भी जरूर शामिल करें. चंद्रदेव को भोग लगाने के लिए मिठाई, दूध से बनी चीजें, फल और मेवे रखें. चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए पीतल का लोटा रखें. इसके अलावा पानी से भरा गिलास भी थाली में रखें, जिससे पति व्रत का पारण कराते हैं. पूजा में अर्पित करने के लिए फूल और माला रखना भी न भूलें.

अगर आप उज्जैन में रहते हैं, तो गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और फ्रीगंज के प्रमुख बाजारों में करवाचौथ की पूजन सामग्री आसानी से मिल सकती है. यहां पूजा की थाली सजाने के लिए सुंदर सजावटी सामान भी खरीद सकते हैं.



Source link