WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितना पर्स और बचे हैं कितने स्लॉट? किस प्लेयर पर होगी सबकी नजर,जानें हर डिटेल

WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितना पर्स और बचे हैं कितने स्लॉट? किस प्लेयर पर होगी सबकी नजर,जानें हर डिटेल


Last Updated:

WPL 2027 Auction: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के लिए 28 अक्टूबर को ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. इस ऑक्शन में 27 स्लॉट के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि किस टीम के पास कितनी पर्स मनी और कितने स्लॉट बाकी हैं और किन खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी. जानें सब कुछ.

Top Deals Inside

विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के लिए ऑक्शन का आयोजन 28 अक्टूबर को किया जाएगा. इसमें सभी पांचों टीमें हिस्सा लेंगी. WPL के इस सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन कोच्चि में भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से शुरू होगा. आइए, इस ऑक्शन से जुड़ी हर अहम डिटेल के बारे में विस्तार से जानते हैं.

WPL 2027 ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया है. इनमें 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. हालांकि, आगामी सीजन के लिए सभी पांचों टीमों को मिलाकर सिर्फ 27 स्लॉट ही खाली हैं. ऐसे में 146 में से केवल 27 खिलाड़ियों की ही ऑक्शन में किस्मत चमकेगी.

पर्स मनी की बात करें तो यूपी वारियर्स के पास सबसे ज्यादा पर्स है. यूपी ने पिछले सीजन के बाद सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज किया था, जिसकी वजह से उनके पास 3.75 करोड़ रुपये का पर्स बाकी है. यूपी के बाद गुजरात जायंट्स 1.25 करोड़, आरसीबी 1.15 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 1.10 करोड़ और मुंबई इंडियंस 90 लाख रुपए की रकम के साथ ऑक्शन टेबल पर उतरेंगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऑक्शन में यूपी वारियर्स को सबसे ज्यादा 8 खिलाड़ियों के स्लॉट भरने हैं, क्योंकि पिछले सीजन के बाद उन्होंने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया था. इसके अलावा मुंबई इंडियंस के पास 6, दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के पास 5-5 तथा गुजरात जायंट्स के पास 3 स्लॉट के लिए बोली लगाने का विकल्प रहेगा.

ऑक्शन में कई ऐसी विदेशी महिला खिलाड़ी हैं, जिन पर टीमों की पैनी नजर रहेगी. इनमें सबसे प्रमुख नाम ग्रेस हैरिस और सोफी मोलिन्यू के हैं. इसके अलावा जेस जोनासन को लेकर भी टीमों में होड़ देखने को मिल सकती है. जेस पिछले सीजन में आरसीबी टीम का हिस्सा थीं, लेकिन चोट के कारण उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था.

वहीं भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम की सदस्य रहीं वृंदा दिनेश के लिए बड़ी बोली लग सकती है. इसके अलावा गोंगाडी त्रिशा को लेकर भी फ्रेंचाइजीज में दिलचस्पी देखी जा सकती है. साथ ही मुंबई की इरा जाधव का नाम भी ऑक्शन से पहले काफी चर्चा में है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link