Success Story: कभी बच्चों को देते थे सिंगिंग क्लास, आज लाइव शो से बना रहे पहचान, जानें विपुल कुमार की सफलता का राज

Success Story: कभी बच्चों को देते थे सिंगिंग क्लास, आज लाइव शो से बना रहे पहचान, जानें विपुल कुमार की सफलता का राज


होमताजा खबरDelhi

कभी बच्चों को सिंगिंग क्लास, लाइव 500 शो… जानें विपुल की सफलता का राज

Last Updated:

Success Story: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले विपुल कुमार ने पिता के निधन और तमाम चुनौतियों के बाद भी सिंगिंग में अपना करियर बनाया. उन्होंने दिल्ली-एनसीआर और देहरादून में 500 से ज्यादा लाइव शो किए हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें गाना गाने का न सिर्फ जुनून था, बल्कि प्रोफेशनल तौर पर भी वह इसे आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे थे.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: कहते हैं कि छोटे शहर के लोगों को बड़े सपने देखना कई बार भारी पड़ जाता है. बड़े सपने देखने वालों को कहीं ना कहीं कोई ना कोई कीमत चुकानी पड़ती है. ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले विपुल कुमार के साथ, जिन्होंने यूं तो 11 साल की उम्र से गाने गाना शुरू कर दिया था. गाने गाना न सिर्फ उनका जुनून था, बल्कि प्रोफेशनल तौर पर भी वह इसे आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन जब उन्होंने अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था.

उसी दौरान उनके पिता का निधन हो गया. तमाम उतार चढ़ाव आए और चुनौतियों के बीच भी उन्होंने अपने सफ़र को जारी रखा. फिलहाल देहरादून और मसूरी के साथ ही दिल्ली एनसीआर में आज 500 से ज्यादा शो कर चुके हैं. लगातार लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं. आज भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार आगे बढ़ रहे हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

परिवार को नहीं समझ आता था उनका जुनून

विपुल कुमार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं. उनके एक भाई और एक बहन हैं. ज्यादातर कॉरपोरेट सेक्टर में काम करते हैं. मां होम मेकर हैं. पिता भी कॉरपोरेट सेक्टर में थे, लेकिन जब उन्होंने अपना सिंगिंग करियर शुरू किया. इस दौरान पिता की मृत्यु ने उन्हें काफी तोड़ दिया था. उसके बाद सिंगिंग करियर को परिवार भी नहीं समझ पा रहा था. क्योंकि हमेशा किसी का भी परिवार हो वह चाहता है कि उनके बच्चे एक ऐसी नौकरी करें, जिसमें आगे बढ़ने की उम्मीद हो.

उनका भविष्य थोड़ा उज्जवल नजर आ रहा हो, लेकिन उन्होंने बिना किसी बड़े कनेक्शन और बैकअप के ही सिंगिंग करियर शुरू करने का फैसला लिया था. फिर अपने ही शहर में उन्होंने छोटे बच्चों को सिंगिंग क्लास देनी शुरू की. वहां से देहरादून आ गए. देहरादून से उनकी किस्मत पलटनी शुरू हुई. जहां पर उन्हें लाइव परफॉर्मेंस खास तौर पर कैफे और रेस्टोरेंट में करने का मौका मिला.

रिलीज कर चुके हैं खुद के तीन गाने

विपुल कुमार ने बताया कि मिडिल क्लास फैमिली से जब आप ताल्लुक रखते हैं, तो थोड़ी चुनौतियां आती है, लेकिन बाद में परिवार साथ देता है. उन्हें भी यकीन है कि आगे उनका परिवार उनके जुनून और प्रोफेशन को समझेगा और उनका साथ देगा. उन्होंने बताया कि पूरे दिल्ली एनसीआर में 500 से ज्यादा बाहर लाइव शो कर चुके हैं. फिलहाल अभी ठीक-ठाक कमाई परफॉर्मेंस के जरिए हो जाती है, लेकिन अभी भी और आगे बढ़ना है.

यही वजह है कि उन्होंने अपने 3 गाने रिलीज किए, जिसमें यादें सता रही हैं. उनका बेस्ट गाना रहा है. फिलहाल आगे भी वह क्रिएटिविटी करते रहेंगे. उन्होंने बताया कि अगर कोई भी युवा अपने जुनून और पैशन को फॉलो करना चाहता है, तो उसे सबसे पहले एक मजबूत प्लान बनाकर आगे चलना चाहिए. एक मजबूत प्लान ही आपको आगे बढ़ने में काफी मदद करता है.



Source link