बॉलीवुड में कौन है ‘परफेक्ट हसबैंड’? ईशा देओल ने बिना देर किए लिया इस सुपरस्टार का नाम, कही दिल छूने वाली बात

बॉलीवुड में कौन है ‘परफेक्ट हसबैंड’? ईशा देओल ने बिना देर किए लिया इस सुपरस्टार का नाम, कही दिल छूने वाली बात


Last Updated:

Esha Deol: बॉलीवुड में रिश्तों और शादियों को लेकर अकसर चर्चा होती रहती है. किसी की जोड़ी मिसाल बन जाती है, तो किसी का रिश्ता वक्त के साथ टूट जाता है. ईशा देओल की निजी जिंदगी में भी ऐसा उतार-चढ़ाव आया है. भरत तख्तानी से अलग होने के बाद अब वह एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

नई दिल्ली. रिश्ते जिंदगी में कई रंग दिखाते हैं. कभी खुशियां मिलती हैं तो कभी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है. ऐसे में अपनों का साथ ही सबसे बड़ी ताकत बनता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल भी कुछ ऐसा ही मानती हैं. एक बार फिल्म ईशा पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. फिल्म ‘प्रताप’ के साथ वो वापस आ रहे हैं. हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने परिवार और रिश्तों पर खुलकर बात की. ईशा अपने बिजनेसमेन पति भरत तख्तानी से तलाक ले चुकी हैं. जब उनसे बॉलीवुड में ‘परफेक्ट हसबैंड’ कौन है? पूछा गया तो उन्होंने इसका उन्होंने झट से जबाव देते हुए, दिल छू लेने वाली बात की. फोटो साभार- @imeshadeol/Instagram

ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी के बाद 12 साल तक साथ रहे. दो बेटियां हुईं. लेकिन फिर रिश्ते में दरार आने लगीं. ईशा का भले ही उनके पति भरत तख्तानी संग तलाक हो चुका है. मगर रिश्ता टूटने के बाद ईशा की एक्स हसबैंड संग दोस्ती बरकरार है. फोटो साभार- @imeshadeol/Instagram

इवेंट के दौरान जब एशा देओल से पूछा गया कि उनके नजरिए से एक ‘परफेक्ट हसबैंड’ कैसा होना चाहिए? और क्या बॉलीवुड में वह किसी एक्टर को इस रूप में देखती हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए ‘धूम’ फेम एक्ट्रेस ने झट से कहा, ‘बॉलीवुड से केवल अपने पिता को ही पति की भूमिका में गहराई से देखा है’. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘इसलिए मैं मिस्टर धरम जी का नाम लूंगी.’ फोटो साभार- @imeshadeol/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

परिवार के महत्व पर बात करते हुए ईशा ने कहा, ‘जीवन में हमारे पास जो परिवार होता है. चाहे वो माता-पिता हों या हमारे बच्चे, मैं मानती हूं कि वह ईश्वर का दिया हुआ उपहार है. पति का चयन हम खुद करते हैं या फिर अरेंज मैरिज में माता-पिता चुनते हैं, लेकिन बाद में वे भी परिवार का हिस्सा बन जाते हैं. इसलिए जिंदगी में चाहे जैसे भी उतार-चढ़ाव आएं, एक-दूसरे का साथ देना और समर्थन करना बेहद जरूरी है.’ फोटो साभार- @imeshadeol/Instagram

ईशा देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘प्रताप’ को लेकर चर्चा में हैं. यह एक ऐसे पुलिस अधिकारी की कहानी है, जिसने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा अपराधियों को जेल पहुंचाने में बिताया. लेकिन कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जब वही अधिकारी खुद जेल पहुंच जाता है.

ईशा के मुताबिक, फिल्म की कहानी पहली नजर में जितनी सीधी लगती है, वास्तव में उतनी है नहीं. इसमें कई परतें हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, किरदारों और उनकी परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलता जाता है. एक्ट्रेस ने फिल्म में अमित साध और निर्देशक सचिन सराफ के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को भी शानदार बताया. फोटो साभार- @imeshadeol/Instagram

‘प्रताप’ में अमित साध लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म में सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुनाजी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. इसका निर्देशन सचिन सराफ ने किया है. यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फोटो साभार- @imeshadeol/Instagram

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link