0 पर बोल्ड हुए पिछले मैच में 179 रन बनाने वाले बावुमा, 334 से 3 बॉल में सिमटे
Last Updated:
Temba Bavuma SA vs AUS: क्रिकेट की खूबसूरती देखिए… जो साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा पिछले टेस्ट में 334 गेंदों में 179 रन की मैराथन पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को हार के कड़वा स्वाद चखाता है, वो अगले ही मैच में सिर्फ तीन गेंद में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गया. मौका था केपटाउन में जारी मेजबान साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे और निर्णायक टेस्ट का. पहले ही दिन बावुमा 0 के स्कोर पर आउट हो गए.
बावुमा केपटाउन टेस्ट में 0 पर आउट
केपटाउन: टेम्बा बावुमा पिछले टेस्ट में साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो थे. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिए वह बुरा सपना साबित हुए थे. अपने करियर की सबसे बड़ी पारी यानी खेलते हुए साउथ अफ्रीका को न सिर्फ एक पारी और 31 रन से हराया था बल्कि तीन टेस्ट मैच की सीरीज में अपनी टीम की 1-1 से वापसी भी करवाई थी, लेकिन क्रिकेट की खूबसूरती देखिए पिछले मैच में 179 रन बनाने वाला यह जांबाज बल्लेबाज मौजूदा टेस्ट में अपना खाता तक नहीं खोल पाया.
तीसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड टेम्बा
27 अक्टूबर से शुरू हुए तीसरे, आखिरी और निर्णायक टेस्ट के पहले ही दिन टेम्बा बावुमा अपनी तीसरी ही गेंद पर 0 रन बनाकर आउट हो गए. अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. जिस शख्स ने पिछले मैच में अकेले 334 गेंदें खेली थीं, वह अपने अगले मैच में सिर्फ तीन गेंद का ही मेहमान साबित हुआ.
ऑस्ट्रेलिया का जबरदस्त कमबैक
नतीजतन 158 रन पर अपना पहला विकेट गंवाने वाली अफ्रीकी टीम का स्कोर जल्द ही 203/3 हो गया. लगातार 45वें और 46वें ओवर में उसे दो झटके लगे. पहले एडन मार्करम (78) हेजलवुड का शिकार हुए तो अगले ओवर में टेम्बा बावुमा (0) की गिल्ली नाथन लियोन ने बिखेरी. साउथ अफ्रीका इन दो लगातार झटकों से उबरी भी नहीं थी कि छह ओवर के भीतर मैथ्यू ब्रिट्जके (2) के रूप में 216 रन पर चार विकेट गिए गए और ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त पलटवार किया.
एक-एक से बराबर सीरीज, तीसरे में रोमांचक लड़ाई
डरबन में हुआ पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 214 रन से हराते हुए मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका को सन्न कर दिया था. मगर मेजबानों ने दूसरे मैच में शानदार वापसी की अब तीसरा टेस्ट भी इतने ही रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की शानदार शुरुआत के बाद उसके 232 रन पर छह विकेट गिरा दिए थे.