Patna MLC Results 2026 Live: पटना की दो MLC सीटों पर किसका चलेगा सिक्का? बागी अनंत सिंह के अनुज को मिलेगी जीत या हार

Patna MLC Results 2026 Live: पटना की दो MLC सीटों पर किसका चलेगा सिक्का? बागी अनंत सिंह के अनुज को मिलेगी जीत या हार


Last Updated:

Patna MLC Results 2026 Live: बिहार MLC चुनाव के नतीजों पर सबकी नजर है. पटना की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. स्नातक सीट पर नीरज कुमार और अनुज सिंह के बीच मुकाबले पर नजर ह…और पढ़ें

Zoom

अनंत सिंह, नीरज कुमार (तस्वीरः फेसबुक से ली गई.)

पटनाः बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर पटना में हलचल तेज है. पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर वोटों की गिनती बांकीपुर राजकीय कन्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हो रही है. मतगणना के साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. इन दोनों सीटों पर कई प्रमुख चेहरे मैदान में हैं. स्नातक सीट पर जेडीयू के निवर्तमान MLC नीरज कुमार और जन सुराज के डॉ. अनुज सिंह के बीच मुकाबले पर खास नजर है. वहीं, आरजेडी के दिलीप कुमार और कांग्रेस के डॉ. असदुल्लाह खान भी चुनावी मैदान में हैं.

October 27, 202609:19 IST

Patna MLC Results 2026 Live: पटना शिक्षक सीट के नतीजों का इंतजार, बैलेट बॉक्स से गिनती शुरू

Patna MLC Results 2026 Live: बिहार विधान परिषद की पटना शिक्षक सीट पर वोटों की गिनती का काम शुरू हो गया है. मतगणना केंद्र में बैलेट बॉक्स से मतपत्र निकाले जा रहे हैं. इसके बाद मतों की गिनती की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अब मतगणना के नतीजों से होगा. उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता है. मतगणना के दौरान आने वाले रुझानों पर सबकी नजर बनी हुई है. गिनती पूरी होने के बाद पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विजेता के नाम की घोषणा की जाएगी.

October 27, 202609:15 IST

Patna MLC Results 2026 Live: वोटों की गिनती जारी

Patna MLC Results 2026 Live:  शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के निवर्तमान MLC नवल किशोर यादव, आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार सिंह और जन सुराज की दिव्या ज्योति के बीच मुकाबला है. कांग्रेस के डॉ. संजय यादव भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दिव्या ज्योति के समर्थन में प्रचार किया था. अब मतगणना के नतीजों पर सबकी नजर है.



Source link