Last Updated:
Jamia Millia Islamia News 2026: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा विवाद जारी है. जामिया के गेट वेल्डिंग करके सील किए जा रहे हैं.यूनिवर्सिटी में किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है. इसके अलावा प्रशासन ने 8 नवंबर तक ऑनलाइन क्लासेज चलाने का ऐलान किया है.
Jamia Millia Islamia News, Jamia Protest: जामिया यूनिवर्सिटी में विवाद.
Jamia Millia Islamia News 2026: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा विवाद अब और बढ़ गया है.12 अक्टूबर से प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में सख्ती बढ़ा दी है.जामिया के गेट वेल्डिंग करके सील किए जा रहे हैं.विश्वविद्यालय में किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है.इसके अलावा प्रशासन ने 8 नवंबर तक ऑनलाइन क्लासेज चलाने का ऐलान किया है.कैंपस में प्रवेश पर पाबंदियों के बीच छात्रों और पुलिस के बीच बहस भी हुई है.कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है.वहीं, गेट का ताला तोड़ने और बिना अनुमति कैंपस में प्रवेश करने के मामले में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और इमरान मसूद के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की जानकारी भी सामने आई है.
जामिया के गेट वेल्डिंग करके किए जा रहे सील
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच कैंपस में प्रवेश को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है.ताजा जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय के गेट वेल्डिंग करके सील किए जा रहे हैं.कई प्रवेश द्वार पहले ही बंद किए जा चुके हैं.कैंपस के गेट नंबर 4 और 7 समेत अन्य प्रवेश मार्गों पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं.इब्न-ए-सिना ब्लॉक के पास स्थित एक प्रवेश मार्ग को बंद किए जाने की जानकारी सामने आई है.विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली पुलिस की ओर से कैंपस की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं.पुलिस के साथ पैरामिलिट्री बलों की तैनाती की जानकारी भी दी गई है.
जामिया में किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं
विश्वविद्यालय में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशासन ने कैंपस में किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है.छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं.इसके साथ ही भूख हड़ताल भी की जा रही है.अब प्रवेश द्वारों को सील किए जाने और प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के कारण छात्रों की गतिविधियों पर पाबंदियां बढ़ गई हैं.छात्र इन फैसलों का विरोध कर रहे हैं.उनका कहना है कि वे लंबे समय से छात्र संघ की बहाली की मांग कर रहे हैं.
8 नवंबर तक ऑनलाइन चलेंगी सभी क्लासेज
जामिया प्रशासन ने कैंपस में जारी विवाद के बीच पढ़ाई को लेकर भी फैसला लिया है.विश्वविद्यालय ने 8 नवंबर तक ऑनलाइन क्लासेज चलाने का ऐलान किया है.इससे पहले शनिवार को प्रशासन ने अगले आदेश तक सभी कोर्स की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित करने की घोषणा की थी.अब ताजा अपडेट के मुताबिक ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था 8 नवंबर तक जारी रहेगी.इस दौरान छात्रों की नियमित कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी.
12 अक्टूबर से चल रहा छात्र संघ चुनाव के लिए प्रदर्शन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर 12 अक्टूबर 2026 से विरोध प्रदर्शन चल रहा है.छात्रों ने इसी दिन प्रदर्शन और भूख हड़ताल शुरू की थी.उनकी प्रमुख मांग विश्वविद्यालय में छात्र संघ को दोबारा बहाल करना और चुनाव कराना है.प्रदर्शन के शुरुआती दिनों में दिल्ली पुलिस ने कैंपस के अंदर निर्धारित प्रदर्शन स्थल से छात्रों को हटाने की कोशिश की थी.इसके बाद विरोध प्रदर्शन और बढ़ गया.छात्र लगातार छात्र संघ चुनाव की मांग उठाते रहे हैं.रविवार को भी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसलों का विरोध किया था.