CG News: पिकअप का सीक्रेट चैंबर खुला तो पुलिस रह गई दंग! अंदर रखे थे 4 करोड़ रुपए, पकड़े गए 2 आरोपी

CG News: पिकअप का सीक्रेट चैंबर खुला तो पुलिस रह गई दंग! अंदर रखे थे 4 करोड़ रुपए, पकड़े गए 2 आरोपी


Last Updated:

Durg Cash Seizure News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने रायपुर से नागपुर जा रही पिकअप से करीब 4 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है. रुपए गाड़ी की बॉडी में बने सीक्रेट चैंबर में छिपाई गई थी. पुलिस ने जेट ट्रांसपोर्ट के मालिक विष्णु देव दुबे और गुजरात निवासी चालक भावेश भाई को हिरासत में लिया है और अब मामले की जांच में लगी हुई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पकड़े गए पिकअप में रखा 4 करोड़ रुपए कैश.

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने करोड़ों रुपये की नकदी ले जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है. इस कार्रवाई में पुलिस को करीब 4 करोड़ रुपये कैश मिला है, जिसे पिकअप की बॉडी में बनाए गए खास चैंबर में छिपाकर रखा गया था. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी रकम को छिपाने के लिए गाड़ी की बॉडी में विशेष तरीके से जगह बनाई गई थी, ताकि सामान्य तलाशी में नकदी का पता न चल सके. पुलिस ने मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक और वाहन चालक को हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रायपुर से एक पिकअप वाहन बड़ी मात्रा में नकदी लेकर नागपुर की ओर जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन की घेराबंदी कर उसे रोक लिया. इसके बाद जब पिकअप की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई. गाड़ी की बॉडी में एक खास तरह का चैंबर बनाया गया था. इसी चैंबर में करीब 4 करोड़ रुपये छिपाकर रखे गए थे. पुलिस ने नकदी के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है.

ट्रांसपोर्ट कंपनी का मालिक भी था गाड़ी में सवार

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में विष्णु देव दुबे और भावेश भाई शामिल हैं. विष्णु देव दुबे जेट ट्रांसपोर्ट कंपनी का मालिक बताया जा रहा है. वहीं, दूसरा आरोपी भावेश भाई वाहन का चालक है और गुजरात के जूनागढ़ का रहने वाला है. ट्रांसपोर्ट कंपनी की ब्रांच नागपुर और मुंबई में भी हैं. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं.

कहां से आया कैश और किसे पहुंचाना था?

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसे किसके पास पहुंचाया जाना था? क्या यह रकम किसी कारोबारी लेनदेन से जुड़ी है या इसके पीछे कोई दूसरा मामला है? पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है. साथ ही आरोपियों से नकदी से संबंधित दस्तावेज और रकम के स्रोत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.



Source link