1989 में नसीरुद्दीन शाह ने बेटी से भी छोटी उम्र की हसीना संग किया था रोमांस, हुआ था पछतावा, डायरेक्टर का खुलासा

1989 में नसीरुद्दीन शाह ने बेटी से भी छोटी उम्र की हसीना संग किया था रोमांस, हुआ था पछतावा, डायरेक्टर का खुलासा


Last Updated:

नसीरुद्दीन शाह ने साल 1989 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म त्रिदेव में सोनम खान संग रोमांस किया था. अब सालों बाद डायरेक्टर राजीव राय ने बताया कि तब एक्टर सकपका रहे थे सोनम संग रोमांस करने में. उन्होंने कहा था कि उनकी सोनम से बड़ी बेटी है.

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने साल 1989 में आई फिल्म ‘त्रिदेव’ में खुद से कई साल छोटी एक्ट्रेस सोनम खान से रोमांस किया था. दोनों एक दूसरे के अपोजिट कास्ट हुए थे और फिल्म भी काफी पसंद की गई थी. इसे डायरेक्टर राजीव राय ने बनाया था. अब सालों बाद फिल्म के डायरेक्टर ने नसीरुद्दीन शाह और सोनम खान के उम्र के फासले पर रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कि तब एक्टर ने सोनम संग रोमांस करने पर सवाल खड़े किए थे. (Image: IMdb)

‘त्रिदेव’ के समय नसीरुद्दीन शाह की उम्र करीब 38 बरस रही होगी. उस वक्त राजीव राय ने उन्हें ‘त्रिदेव’ जैसे प्रोजेक्ट में सोनम खान के अपोजिट कास्ट किया. जब एक्टर को पता चला तो उन्होंने तुरंत इसपर आपत्ति जताई और कहा था कि सोनम से बड़ी उनकी खुद की बेटी है. (Image: IMdb)

‘विक्की ललवानी’ को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में राजीव राय ने ‘त्रिदेव’ फिल्म को लेकर बातचीत की. इसी दौरान उन्होंने नसीरुद्दीन शाह और सोनम खान के ऐज गैप पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कि एक्टर तो इस कास्टिंग से अंचभित थे. सबसे ज्यादा तब जब सेंसुअल ट्रैक ‘तिरछी टोपीवाले’ में दोनों ने रोमांस किया था. (Image: IMdb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म को याद करते हुए डायरेक्टर ने कहा, ‘एक दिन मैं नसीर से स्क्रिप्ट डिस्कस कर रहा था. तब उन्होंने कहा कि मेरी पहली शादी से एक बेटी है जो सोनम से भी बड़ी है. तब मैंने नसीर से कहा कि तो क्या हुआ? कपल के तौर पर देखें तो आप दोनों जच रहे हो.’ (Image: IMdb)

डायरेक्टर ने आगे बताया, ‘अगर तुम्हारे दस भी बच्चे होते तो क्या? ये सिनेमा है. हम कोई रियलस्टिक डॉक्यूमेंट्री थोड़ी बना रहे हैं. तब उन्होंने मुझसे कहा कि ‘नहीं मैं बस अपना फर्ज निभा रहा हूं और सच बता रहा हूं.’ नसीर बहुत ही ईमानदार व्यक्ति हैं.’ (Image: IMdb)

नसीरुद्दीन शाह ने जब अपनी परेशानी डायरेक्टर से जाहिर की तो निर्देशक भी समझ गए थे कि ये बात सोनम खान के मन में भी जरूर आ सकती है. तो उन्होंने उम्र के फासले को लेकर सोनम खान से पहले ही बात कर ली थी. उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा था कि ‘क्या तुम इस जोड़ी में कंफर्टेबल हो?’ (Image: IMdb)

तब सोनम खान ने नसीरुद्दीन शाह के अपोजिट काम करने पर कहा था कि ‘मैं इस बात कि क्या केयर करूं? मैं तो मरी जा रही हूं नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज एक्टर के साथ काम करने के लिए. प्लीज आप मेरी कास्टिंग चेंज मत करना.’ (Image: IMdb)

‘त्रिदेव’ फिल्म की बात करें तो ये 1989 में रिलीज हुई थी जिसे राजीव राय ने डायरेक्ट किया था तो गुलशन राय ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और सोनम खान के अलावा सनी देओल, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी से लेकर अमरीश पुरी जैसे कलाकारों ने काम किया था. ‘त्रिदेव’ बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर हिट बनकर उभरी थी. (Image: IMdb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link