12 गेंद में फिफ्टी नहीं बना पाओगे… गुरु युवराज सिंह के तंज पर पर चेले अभिषेक शर्मा का मजेदार जवाब

12 गेंद में फिफ्टी नहीं बना पाओगे… गुरु युवराज सिंह के तंज पर पर चेले अभिषेक शर्मा का मजेदार जवाब


होमखेलक्रिकेट

12 गेंद में फिफ्टी नहीं बना पाओगे…गुरु युवी के तंज पर पर चेले अभिषेक का जवाब

Last Updated:

Abhishek Sharma Yuvraj Singh: दुनिया जानती है कि अभिषेक शर्मा किसके चेले हैं. अभिषेक को बेखौफ बल्लेबाजी, स्टाइलिश शॉट मेकिंग की कला युवराज सिंह ने ही सिखाई. न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 अक्टूबर को खेली गई पांच मैच की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में अभिषेक, युवराज सिंह का 12 गेंद में अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए.

Zoom

अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह के बीच मजेदार झड़प

वेलिंग्टन: सिक्सर किंग युवराज सिंह ने एकबार फिर अभिषेक शर्मा के मजे लिए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंद में शतक जमाने वाले अभिषेक जब अपने गुरु युवराज सिंह के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए तो एकबार फिर उन्हें सार्वजनिक खिल्ली उड़वानी पड़ी. मैच के बाद जब अभिषेक से उनके मेंटॉर युवी के मजाकिया सोशल मीडिया पोस्ट पर सवाल किया गया तो उनका जवाब भी सुनने लायक था.

दरअसल, दुनिया जानती है कि क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को ‘भारतीय ओपनर’ अभिषेक शर्मा बनाने में युवराज सिंह का कितना बड़ा रोल है. युवी अक्सर अपने चेले की पारी के बाद सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट लिखते ही हैं. 27 अक्टूबर को भले ही अभिषेक ने 38 गेंदों में 113 रन की शतकीय पारी खेली और भारत के लिए तीन-तीन टी-20 इंटरनेशनल ठोकने वाले मात्र तीसरे बल्लेबाज बने, लेकिन इस दौरान वह युवराज सिंह का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए.

युवराज सिंह का अभिषेक शर्मा पर मजाकिया तंज

युवराज सिंह ने मारा ताना
युवराज सिंह ने 2007 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में अर्धशतक जमाया था, जो आज भी रिकॉर्ड है. मगर अभिषेक इसे तोड़ने से तीन गेंद से चूक गए. उन्होंने 15वीं बॉल में छक्का मारकर अरपना अर्धशतक पूरा किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में जीत और सीरीज में 3-0 की अजेय लीड के बाद जब अभिषेक शर्मा से युवराज सिंह की उस मजाकिया पोस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया:

मैंने पहले भी यह बात कही है. मुझे नहीं पता कि उस समय वह किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे. अगर कोई मैदान पर जाकर उस तरह की बल्लेबाजी करना चाहे, तो यह बिल्कुल भी आसान नहीं है. 12 गेंदों में फिफ्टी लगाना कोई आसान काम नहीं है. लेकिन हम इन सब बातों के बारे में नहीं सोचते, हमारा मकसद बस अपनी टीम के लिए मैच जीतना होता है.

38 गेंद में 11 छक्के और 9 चौके
अभिषेक शर्मा बचपन से युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते रहे हैं, लेकिन अपने गुरु की 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ने की चुनौती स्वीकार करने के लिए वह अभी तैयार नहीं हैं. अभिषेक ने 38 गेंद में नौ चौकों और 11 छक्कों की मदद से 113 रन की आक्रामक पारी खेली, उनकी इस पारी के बूते भारत ने जीत के लिए मिले 199 रन के लक्ष्य को 40 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.



Source link