हिमाचल में शिमला-मटौर-कांगड़ा नेशनल हाईवे हुआ बंद, नम्हौल में धंस गई सड़क, इन रूट्स का करें इस्तेमाल  


Last Updated:

Shimla Bilaspur Kangra-NH Closed: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नेशनल हाईवे-205 धंसने से यातायात बाधित हो गया है. पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया है और चालकों से सावधानी बरतने की अपील है.

Top Deals Inside

हिमाचल में धंस गई सड़क, शिमला-मटौर-कांगड़ा NH हुआ बंदZoom

हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले में शिमला कांगड़ा नेशनल हाईवे धंस गया है और ऐसे में शिमला जाने वालों के लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है.

बिलासपुर. हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले में शिमला कांगड़ा नेशनल हाईवे धंस गया है और ऐसे में शिमला जाने वालों के लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है. बताया जा रहा है कि बिलासपुर को शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-205 पर खलोटा के पास फोरलेन निर्माण कार्य के कारण सड़क धंसने से यातायात बाधित हो गई है. आम जनता की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है.

  • नौणी/ब्रह्मपुखर फोरलेन से शिमला की ओर जाने वाले वाहन जब्बलपुल–खारसी मार्ग से डायवर्ट किए जा रहे हैं.
  • शिमला/दाड़लाघाट की ओर से आने वाले वाहन दाड़लामोड़–मलोखर–खारसी मार्ग से डायवर्ट किए जा रहे हैं.

बिलासपुर पुलिस ने बताया कि सभी वाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और कृपया यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करे,

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाजरू जारी की है. एनएचआई ने बताया कि बिलासपुर जिले में NH-205 पर गांव खालोटा के पास ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. मौजूदा सीजन के दौरान पुराने नेशनल हाईवे के इस हिस्से में सड़क धंसने की समस्या सामने आई है और प्राधिकरण लगातार इस मार्ग की निगरानी कर रहा है.

  • बिलासपुर/हमीरपुर से शिमला की ओर जाने वाले वाहन: ब्रह्मपुरपुखर → जुखाला → जब्बल पुल → रानीकोटल → खारसी → दाड़लाघाट → शिमला
  • शिमला से मंडी की ओर जाने वाले वाहन: शिमला → दाड़लाघाट → नवगांव → खारसी → रानीकोटल → बैरी → मंडी
  • शिमला से बिलासपुर/हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहन: शिमला → दाड़लाघाट → खारसी → रानीकोटल → जब्बल पुल → घाघस/ब्रह्मपुरपुखर → बिलासपुर.

एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि आवाजाही के लिए लोग निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का इस्तामल करें और पुलिस कर्मियों के साथ सहयोग करें. इस दौरान ओवरटेकिंग से बचें और आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दें. एसपी ने बताया कि लोग 01978-221059, 01978-221060 पर भी किसी तरह की मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं.



Source link