समस्तीपुर में धायं-धायं, दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी का गोली मारकर मर्डर

समस्तीपुर में धायं-धायं, दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी का गोली मारकर मर्डर


Last Updated:

Samastipur News : समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आई. जहां एक कारोबारी का गोली मारकर मर्डर कर दिया गया. बदमाशों ने उन्हें आधी रात गोली मार दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है.

Zoom

समस्तीपुर में सोना कारोबारी की हत्या कर दी गई.

समस्तीपुरः बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा. समस्तीपुर में अपराधियों ने एक सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना दलसिंहसराय थाना के पगरा चौक के पास की है. मृतक की पहचान सरदारगंज निवासी राजेश कुमार पोद्दार के रूप में की गई. वह काली चौक के पास सोने-चांदी के आभूषण की दुकान चलाते थे. देर रात हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया.

दुकान बंद कर घर लौट रहे थे राजेश
परिवार ने बताया कि राजेश कुमार पोद्दार रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान पगरा चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने से उनकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी. कारोबारी की हत्या से परिवार में मातम पसरा है.

बाइक और थैली में रखा सामान सुरक्षित
शुरुआत में घटना के पीछे लूटपाट की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन कारोबारी की बाइक और थैली में रखा सामान सुरक्षित मिला है. पुलिस ने सामान को अपने कब्जे में ले लिया है. सामान सुरक्षित मिलने के बाद हत्या की वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कारोबारी की हत्या क्यों की गई. परिजनों का कहना है कि राजेश कुमार पोद्दार की किसी से दुश्मनी नहीं थी. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया. टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए साक्ष्य जुटाए. समस्तीपुर के ग्रामीण एसपी आशीष कुमार रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. एफएसएल टीम भी जांच कर रही है. ग्रामीण एसपी ने कहा कि मृतक की बाइक और अन्य सामान सुरक्षित मिले हैं. परिवार से बातचीत की जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच चल रही है. पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह और आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है.



Source link