बचपन की यादें लौटाता रीवा का आमावट, हर महीने दुबई तक जाता है केसरवानी की दुकान का स्वाद

बचपन की यादें लौटाता रीवा का आमावट, हर महीने दुबई तक जाता है केसरवानी की दुकान का स्वाद


Last Updated:

Traditional Mango Papad: रीवा के अमहिया रोड स्थित केसरवानी अमावट वाले की 30 साल पुरानी दुकान अपने खास आम पापड़ और पारंपरिक स्वाद के लिए जानी जाती है, जिसकी ख्याति अब दुबई तक पहुंच चुकी है.

Traditional Mango Papad: रीवा के अमहिया रोड स्थित केसरवानी अमावट वाले की दुकान अपने खास आम पापड़ और पारंपरिक स्वाद के लिए जानी जाती है. यह दुकान पिछले 30 सालों से लोगों को बचपन की यादें दिलाने वाले कच्चे और पके आम के पापड़ उपलब्ध करा रही है, जिसकी ख्याति अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैल चुकी है.

रीवा के अमहिया रोड पर स्थित केसरवानी अमावट वाले की दुकान अपने खास और पारंपरिक आम पापड़ के लिए प्रसिद्ध है. यहां मिलने वाले उत्पादों का स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं और इस दुकान की पहचान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बन चुकी है.

दुकान संचालक श्रीनिवास गुप्ता ने बताया कि उनके पिता ने करीब 30 साल पहले इस कारोबार की शुरुआत की थी और लगभग 9 साल पहले दुकान को अमहिया रोड पर शिफ्ट किया गया था. दुकान पर कच्चे आम, पके आम और मीठे आम समेत कुल पांच वैरायटी में आम पापड़ तैयार किया जाता है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 850 रुपये प्रति किलो है. इसके खट्टे-मीठे और चटपटे स्वाद को बच्चे और बड़े दोनों पसंद करते हैं.

खास वैरायटी और अन्य उत्पाद
विंध्य क्षेत्र में कच्चे आम के पापड़ को आमावट कहा जाता है. यहां पारंपरिक स्वाद के साथ चॉकलेट, खोया और मावे का इस्तेमाल कर खास वैरायटी तैयार की जाती है. दुकान पर सिर्फ आम पापड़ ही नहीं, बल्कि कच्चे आम की बर्फी, पके आम और ड्राई फ्रूट वाली मैंगो बर्फी, आंवला बर्फी, संतरा, बेल और इमली की बर्फी भी मिलती है. लगभग 5 किलो बर्फी तैयार करने में करीब 6 घंटे का समय लगता है और इस दौरान शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है.

दुबई तक पहुंच रहा स्वाद
इस दुकान के स्वाद के दीवाने अब केवल रीवा तक सीमित नहीं हैं. संचालक के अनुसार, दुबई के ग्राहकों के लिए हर महीने आम पापड़ भेजा जाता है. इसके अलावा लद्दाख में तैनात जवान भी यहां के उत्पादों को बहुत पसंद करते हैं.



Source link