गड्ढे में गोबर की खाद और तीन पौधे, बस्तर में ऐसे उग रहा है घर का ताजा कद्दू
Last Updated:
Pumpkin Cultivation: छत्तीसगढ़ के बस्तर में कम खर्च और आसानी से किसान कद्दू की खेती कर सकते हैं. किचन गार्डन या गमले में कद्दू उगाकर ताजा सब्जी और भाजी प्राप्त की जा सकती है. आइए इसके बारे में ज्यादा जानकारी जान लेते हैं…
Kaddu Ki Kheti Kaise Karein: बरसात और ठंड के मौसम में बस्तर में कद्दू की सब्जी और इसके पत्तों की भाजी का स्वाद बहुत पसंद किया जाता है. ग्रामीण इलाकों में लोग अपने किचन गार्डन में कद्दू उगाकर ताजा सब्जी और भाजी प्राप्त करते हैं. इसके लिए क्या-क्या लागत लगती है, आइए जानें किसान चैतन सिंह से इसकी पूरी जानकारी…
घर पर कैसे उगाएं कद्दू
बस्तर के ग्रामीण इलाकों में लोग अपने घर की बाड़ी और किचन गार्डन में कद्दू की फसल लगाते हैं, जिससे उन्हें बाजार से कद्दू खरीदने की जरूरत कम पड़ती है. कद्दू को उगाना आसान है और इसके पौधे की देखभाल में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है.
चैतन सिंह ने बताया अपना अनुभव
लोकल 18 की टीम ने अपने किचन गार्डन में कद्दू उगाने वाले चैतन सिंह से बातचीत की. उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके लगाए कद्दू के पौधे पूरी छत पर फैल चुके हैं. उन्होंने तीन पौधे लगाए हैं और बताया कि कद्दू उगाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती है. इसके लिए सबसे पहले एक गड्ढा खोदकर उसमें गोबर की खाद डालनी होती है, इसके साथ ही थोड़ी मात्रा में डीएपी और यूरिया खाद का भी इस्तेमाल किया जाता है.
लागत और फसल तैयार होने का समय
चैतन सिंह के मुताबिक, कद्दू की खेती में ज्यादा खर्च नहीं आता है और इसमें दस रुपए का खर्च आता है. पौधों में कभी-कभी कीड़े लग जाते हैं. पौधे में लगभग डेढ़ महीने बाद कद्दू लगना शुरू हो जाता है और करीब दो महीने में कद्दू तैयार हो जाता है. इसे घर के किचन गार्डन के अलावा गमले में भी उगाया जा सकता है.